विधायक रविन्द्र भाटी ने दिव्यांग बहन से बंधवाई राखी, नजारा देख भावुक हो गए लोग

विधायक रविन्द्र भाटी ने दिव्यांग बहन से बंधवाई राखी, नजारा देख भावुक हो गए लोग
Spread the love

बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर में विधायक रविंद्र सिंह भाटी का रक्षाबंधन के मौके पर बड़ा ही संवेदनशील चेहरा सामने आया, जिसको लेकर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने एक दिव्यांग बहन लीला कंवर से राखी बंधवाई। खास बात यह है कि दिव्यांग लीला कंवर के एक हादसे में दोनों हाथ खराब हो गए थे। इसके चलते लीला कंवर ने विधायक भाटी को अपने दोनों पैरों से राखी बांधी। यह नजारा हर किसी को भावुक करने वाला था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग विधायक रविंद्र भाटी की तारीफ करते हुए लीला कंवर के हौसले को सलाम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर सड़क पर उतरा हजारों ग्रामीणों का ‘सैलाब’, धौलपुर में टाइगर रिजर्व के विरोध में बड़ा प्रदर्शन

इस नजारे ने लोगों को कर दिया भावुक

इस दौरान विधायक रविंद्र भाटी दिव्यांग बहन लीला कवंर से राखी बंधवाने के लिए बाड़मेर के हापों की ढाणी गांव में पहुंचे, जहां लीला ने उनका स्वागत किया। लीला ने अपने पैरों की मदद से विधायक रविंद्र भाटी को राखी बांधी और उन्हें श्रीफल भेंट किया। यह नजारा काफी भावुक कर देने वाला था। वहां मौजूद लोग इस नजारे को देखकर अभिभूत हो गए। सोशल मीडिया पर अब लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वही भाटी के समर्थक और सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस अंदाज की काफी तारीफ कर रहे हैं। इधर, लीला कंवर ने कहा कि वह अपने भाई रविंद्र भाटी से यही कामना करती है कि वह इसी तरह अपनी बहनों के साथ खड़े रहे हैं। लीला ने इसे अपने लिए बेहद खास रक्षाबंधन बताया।

यह भी पढ़ें : दो करोड़ की राष्ट्रीय लेवल की ठगी का खुलासा, टोंक में 11 ठग गिरफ्तार, 396 फर्जी सिम बरामद

भाटी ने दिव्यांग बहन का बढ़ाया हौसला

इस दौरान मीडिया से बातचीत में रविंद्र सिंह भाटी ने अपनी बहन लीला कंवर के बुलंद हौसलों को लेकर जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपना हौसला कम नहीं किया। वह तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि लोगों के पास कई सुविधाएं होती है। इसके बावजूद भी बालिकाओं को 10वीं 12वीं भी मुश्किल पढ़ाते हैं, लेकिन लीला ने इतनी मुसीबत झेलने के बावजूद भी पढ़ाई की। उन्होंने उम्मीद जताई कि लीला आगे जाकर प्रदेश में प्रशासनिक भूमिका भी निभाएगी। इसको लेकर उन्होंने कामना की है। उन्होंने सभी को संदेश देते हुए कहा कि अगर इरादे बुलंद हो, तो सफलता हासिल होती है। इसका जीता जागता उदाहरण उनकी बहन लीला कंवर है।

यह भी पढ़ें : गोविंद डोटासरा अपनी औकात में रहे, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की तीखी चेतावनी

कौन है, लीला कवंर, जिसने विधायक को पैरों से बांधी राखी

दिव्यांग लीला कंवर, जो बाड़मेर से 15 किलोमीटर दूर हापों की ढाणी गांव की रहने वाली है। जिसके साथ हुए बिजली के करंट एक हादसे में दोनों हाथ खराब हो गए, जिन्हें बाद में काटना पड़ा, लेकिन लीला ने फिर भी जीवन की इस जंग में अपनी हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने दोनों हाथ नहीं होने के बाद भी अपने पैरों से लिखना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने दसवीं, 12वीं यहां तक स्नातक की पढ़ाई भी पूरी की। अपने बुलंद इरादों के कारण लीला कवंर ने कभी हार नहीं मानी। बता दें कि लीला के साथ वर्ष 2013 में बिजली की करंट का दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसने उसे झंकझोर दिया था।

लेखक – मनीष बागड़ी 

रक्षाबंधन पर सड़क पर उतरा हजारों ग्रामीणों का ‘सैलाब’, धौलपुर में टाइगर रिजर्व के विरोध में बड़ा प्रदर्शन

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author