किरोड़ी लाल ने प्रोटोकॉल तोड़ा! एसीएस से क्यों मुलाकात की

किरोड़ी लाल ने प्रोटोकॉल तोड़ा! एसीएस से क्यों मुलाकात की
Spread the love

जयपुर : भजनलाल सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा हमेशा सियासत में चर्चा का केंद्र बिंदु बने रहते हैं। इस बीच किरोड़ी लाल मीणा को लेकर मंगलवार को सियासी गलियारों में हलचल मच गई। जब कृषि मंत्री सैंकड़ों लोगों के साथ वन मंत्री संजय शर्मा से मिलने पहुंच गए। इसके बाद किरोड़ी लाल और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) अखिल अरोड़ा से मिले। इस मुलाकात के बाद सियासी टेंपरेचर चढ़ गया है। अब चर्चा बढ़ गई है कि अब मंत्री किरोड़ी लाल क्या बड़ा कुछ करने वाले हैं? दरअसल, उनकी यह मुलाकात वन क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े हुए मामले को लेकर थी।

यह भी पढ़ें : पुराने पावर हाउस में आग का तांडव! बाड़मेर में भीषण आग ने लोगों को डरा दिया

वन मंत्री और एसीएस से मुलाकात ने बढ़ाया पारा

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सुबह 10 बजे ही पैदल ही गांधीनगर स्थित वन मंत्री संजय शर्मा के निवास पर पहुंचे। उनके साथ सैंकड़ों लोग भी थे। जहां उन्होंने वन मंत्री संजय शर्मा से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात धौलपुर में हो रहे वन क्षेत्र में अवैध खनन से लेकर जुड़ी हुई थी। धौलपुर में अवैध खनन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही है। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की वन मंत्री संजय शर्मा मुलाकात महत्वपूर्ण रही है। बताया जा रहा है कि मंत्री किरोड़ी लाल ने अवैध खनन को लेकर वन मंत्री को विस्तार से जानकरी दी हैं। इसको लेकर वन मंत्री ने भी उन्हें भी आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें : करोड़ों का सट्टा पकड़ा! टोंक डीएसटी पुलिस ने धमाका किया

प्रोटोकॉल तोड़कर एसीएस के पास पहुंचे किरोड़ी

अवैध खनन के मामले में वन मंत्री से मुलाकात के बाद सियासत में उस समय हड़कंप मच गया। जब कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने प्रोटोकॉल तोड़ दिया। इसके तहत मंत्री किरोड़ी लाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा के आवास पर पहुंच गए, जो सियासत और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, किरोड़ी लाल मीणा कैबिनेट मंत्री हैं, इसके तहत प्रोटोकॉल के अनुसार वह अधिकारियों को अपने कार्यालय या आवास पर बुलाते हैं, लेकिन उन्होंने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए एसीएस के घर पहुंच गए, जिसे असामान्य माना जाता है। उन्होंने भी मंत्री को खनन मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें : लाठी डंडे चले और पथराव! रंजिश के चलते जमकर संघर्ष, वीडियो वायरल

क्या किरोड़ी लाल फिर से करेंगे कुछ बड़ा

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के कई कदम सियासत में चर्चा का विषय रहे हैं। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) अखिल अरोड़ा के घर पर किरोड़ी लाल मीणा के जाने को लेकर बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा हैं। सियासत में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या किरोड़ी लाल अब अवैध खनन के मामले में अब कुछ बड़ा करने वाले हैं? इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि किरोड़ी लाल मीणा इन दिनों प्रदेश में किसान बीमा योजना में हुए घोटाले को लेकर चर्चा में हैं। लगातार कार्रवाई करते हुए उन्होंने प्रदेश के कई जिलों में फर्जी बीमा क्लेम उठाने के मामले उजागर किए हैं।

यह भी पढ़ें : मां का दूध पिया तो गिरफ्तार कर बताओ! पूर्व मंत्री ने किसको दी चुनौती

किरोड़ी लाल ने डीजीपी से भी मुलाकात की थी

बता दें कि इससे पहले भी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा कैबिनेट मंत्री का प्रोटोकॉल तोड़ चुके हैं। उन्होंने 16 मार्च 2025 को तत्कालीन डीजीपी उत्कल रंजन साहू से उनके ऑफिस में जाकर मुलाकात की, जो सियासी गलियारों में काफी चर्चा का विषय रही। दरअसल, तब किरोड़ी लाल मीणा एएसआई सुरेंद्र सिंह के परिवार को लेकर डीजीपी से मिले थे। एएसआई सुरेंद्र सिंह की सीएम भजनलाल की सुरक्षा के दौरान दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी, उन्हें शहीद का दर्जा, अनुकंपात्मक नौकरी और सहायता राशि दिलवाने के लिए डीजीपी से मुलाकात कर मांग उठाई थी।

जलदाय मंत्री बोले, मैं पीछे हट सकता हूं, पर टीना डाबी पीछे नहीं हटती हैं, रौचक किस्सा

 

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!