गहलोत और पायलट में झगड़ा खत्म! इस संकेत से सियासत में बड़ी हलचल
जयपुर/दिल्ली : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच सियासी खींचतान सुर्खियों में रहती है। इस बीच दिल्ली में बुधवार को एक हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया। जब दोनों नेता बड़ी गर्म जोशी के साथ मिले। इस दौरान उन्होंने आपस में हाथ मिलाए। जब मीडिया इस नजारे को कैद कर रहा था, तो गहलोत ने चुटकी लेते हुए कहा ‘फोटो खींच लो, फिर कहोगे की बनती नहीं’। इधर, गहलोत और पायलट की इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। लोग कहने लगे हैं कि क्या गहलोत और पायलट के बीच झगड़ा समाप्त हो गया है?
यह भी पढ़ें : टोंक कलेक्टर टीना डाबी का अनूठा रिकाॅर्ड! जो कोई नहीं बना पाया
गहलोत और पायलट ने मिलाए गर्म जोशी से हाथ
राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सियासी दूरियां किसी से छिपी हुई नहीं है। पिछले कांग्रेस राज में दोनों के बीच में सियासी संकट सुर्खियों में रहा। इस बीच दिल्ली में बुधवार को ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक आयोजित हुई। जिसमें अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। इस बीच दोनों नेता आमने-सामने हो गए। मीडिया भी वहां मौजूद था। गहलोत और पायलट ने मुस्कुराते हुए एक दूसरे से गर्म जोशी के साथ हाथ मिलाया। इस बीच गहलोत ने चुटकी लेते हुए पत्रकारों से कहा ‘फोटो खींच लो, फिर कहोगे बनती नहीं’। गहलोत की यह बात सुनकर वहां मौजूद पत्रकार भी ठहाके मारकर हंसने लगे।
यह भी पढ़ें : सांभरा माता का बड़ा चमत्कार! क्या इसी ने पचपदरा रिफाइनरी को बड़े हादसे से बचाया?
क्या गहलोत और पायलट के बीच झगड़ा हुआ खत्म?
सियासी गलियारों में इस मुलाकात को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। राजनीतिक जानकार गहलोत और पायलट के बीच गर्म जोशी से हाथ मिलाने को लेकर अपने-अपने मायने निकल रहे हैं। लोगों में चर्चा है कि क्या गहलोत और पायलट के बीच झगड़ा खत्म हो गया है? वहीं सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि जो दिखता है, वह नहीं होता है। हालांकि इससे पहले भी अशोक गहलोत ने पायलट के साथ अपनी दूरी को गलत साबित करने का प्रयास किया है। गहलोत पहले भी कह चुके हैं कि वह और पायलट कभी वास्तव में अलग नहीं थे। उनके बीच में हमेशा प्रेम प्यार और मोहब्बत है। हालांकि उनके इस बयान के सियासी गलियारों में कई तरह के मतलब निकाले जाते हैं।
यह भी पढ़ें : राजा मानसिंह पुर्नजन्म का मुद्दा सोशल मीडिया पर हंसी ठिठोली का विषय!
राजेश पायलट की पुण्यतिथि को लेकर भी हुई थी मुलाकात
कांग्रेस राज में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच जमकर खींचतान देखने को मिली। बीते दिनों सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के निवास स्थान पर जाकर मुलाकात की थी, जो सियासी गलियारों में काफी चर्चा का विषय रही। इसको लेकर राजनीतिक जानकारों के कई तरह के मायने सामने आए। पायलट ने अपने पिता राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम के लिए गहलोत को आमंत्रित किया था। इस दौरान गहलोत भी उस कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए, जहां उन्होंने यह बात दोहराई कि वे और पायलट दोनों अलग नहीं है, दोनों में प्रेम मोहब्बत हैं।
यह भी पढ़ें : नवलगढ़ तहसीलदार को नेता ने जमकर हड़काया! कहा बद्दुआ लगेगी आपको
शिक्षा मंत्री का गुस्सा भड़का! स्कूल से प्रिंसिपल मिला गायब, फिर

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






