गहलोत का तंज, दोनों टांगे कांग्रेस में, मानेसर कांड पर फिर सचिन पायलट पर नमक छिड़का !

जयपुर : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान की सियासत को मानेसर कांड भूलने नहीं दे रहे हैं। बार-बार मानेसर कांड का हवाला देते हुए सचिन पायलट को गहलोत इसकी याद दिला देते हैं। सोमवार को बीजेपी के राजस्थान प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल के बयान के बाद गहलोत ने फिर से मानेसर कांड का जिक्र कर सियासत में जमकर हलचल मचा दी हैं। सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि क्यों आखिर गहलोत मानेसर कांड को लेकर सचिन पायलट पर नमक छिड़कने में लगे हुए हैं, क्या गहलोत अब भी यह अदावत अभी भी खत्म नहीं करना चाहते? इसको लेकर राजनीति जानकार अपने-अपने मायने निकाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन टोंक आएं, जानिए उन्होंने क्या क्या कहा?
मानेसर कांड के बाद पायलट भी समझ गए
गहलोत सरकार में सरकार गिराने को लेकर कथित तौर पर मानेसर कांड को जोड़कर देखा जाता है। एक सप्ताह के भीतर अशोक गहलोत ने फिर से मानेसर कांड का जिक्र कर सचिन पायलट पर फिर से अपने तरकस से बाण छोड़ दिया। बीजेपी प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल के एक बयान पर गहलोत ने मीडिया में प्रतिक्रिया देकर सियासत मंे खलबली मचा दी हैं। उन्होंने कहा कि मानेसर कांड के बाद अब सचिन पायलट भी समझ गए हैं, उन्हें एहसास हो गया है कि उनसे क्या गलती हुई और समझ भी गए कि एक बार गलती करने का क्या परिणाम होता है? उन्होंने कहा कि पायलट की दोनों टांगें अब कांग्रेस में ही है, वह कहीं नहीं जाएंगे। पार्टी एकजुट है, पहले उन्हें बहला फुसलाकर मानेसर ले गए थे, लेकिन अब पायलट ऐसी गलती नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें : विधानसभा ब्लाॅस्ट धमकी! इस बार मजाक नहीं विस्फोट होगा, वीआईपी..
क्या गहलोत और पायलट में नहीं हुई अदावत खत्म?
बीते दिनों दिल्ली में कांग्रेस की एक बैठक आयोजित हुई थी। इसमें पायलट और गहलोत गर्म जोशी से मिले और हाथ मिलाया। तब उनके हाथ मिलाते हुए की पत्रकारों ने फोटो भी ली। इस पर गहलोत ने चुटकी लेते हुए कहा कि इस फोटो को क्लिक कर लीजिए, नहीं तो आप कहेंगे कि दोनों की आपस में नहीं बनती, लेकिन एक सप्ताह के भीतर गहलोत ने फिर से सचिन पायलट पर मानेसर कांड को लेकर चुभता हुआ तंज कस दिया। ऐसे में फिर से सियासी गलियारों में तपिश बढ़ती जा रही है कि यह अदावत शायद अभी खत्म नहीं हुई।
यह भी पढ़ें : गृह राज्य मंत्री से महिलाओं की मजाक! नोट वारे खिलाई मिठाई, वीडियो वायरल
राधा मोहन ने पायलट को कह दिया था बहरूपिया
बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने टोंक में बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान समारोह में राजस्थान प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल ने सचिन पायलट पर तीखा हमला किया। उन्होंने पायलट को बहरूपिया कह दिया। उन्होंने कहा पायलट की एक टांग कांग्रेस में रहती है, और एक न जाने कहां? उन्होंने टोंक के लोगों से कहा कि न जाने किसके प्रभाव में आकर आपने उन्हें विधायक बना दिया। वह ना तो आपके टोंक का निवासी है और नहीं राजस्थान का। इधर, राधा मोहन अग्रवाल के इस बयान से सियासत में आग लग गई है। पायलट समर्थक राधा मोहन अग्रवाल पर अपनी जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : गहलोत और पायलट में झगड़ा खत्म! इस संकेत से सियासत में बड़ी हलचल
अशोक गहलोत के निशाने पर कौन? CM भजनलाल, मदन राठौड़ या सचिन पायलट!

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



