टोंक कलेक्टर टीना डाबी का अनूठा रिकाॅर्ड! जो कोई नहीं बना पाया

टोंक कलेक्टर टीना डाबी का अनूठा रिकाॅर्ड! जो कोई नहीं बना पाया
Spread the love

टोंक : राजस्थान की टोंक कलेक्टर टीना डाबी जिले में आने के बाद से ही लगातार एक्टिव हैं। टीना डाबी लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए काफी चर्चित रहती हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर उनके एक अनूठे रिकॉर्ड को लेकर चर्चा हो रही हैं। इसमें उनके काम के प्रति समर्पण का नया रिकॉर्ड माना जा रहा हैं। हालांकि यह कोई आधिकारिक तौर पर दर्ज नहीं हैं, लेकिन फिर भी लोग टोंक कलेक्टर टीना डाबी के लगतार 7 घंटे तक बिना किसी ब्रेक के आमजन की समस्याओं को सुनकर फैसला ऑन द स्पाॅट करने को एक अनूठे रिकॉर्ड के रूप में देख रहे हैं। जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है, जो सम्भवतः अब तक किसी कलेक्टर के रूप में नहीं देखा गया है।

यह भी पढ़ें : पिकअप का तांडव! युवक को कुचला, आधा दर्जन वाहनों को ठोंका

7 घंटे और बिना रुके आमजन की सुनवाई

बीते दिनों 16 अप्रैल को टीना डाबी ने एक बड़ी जनसुनवाई की। इसके बाद वह जिले में जमकर चर्चा में आ गई हैं। उनकी इस सुनवाई को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। खास बात है कि इस दौरान आईएएस टीना डाबी ने लगातार 7 घंटे तक आमजन की सुनवाई की और 196 परिवादों की सुनवाई कर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए, जो अपने आप में एक अनूठा मामला और रिकॉर्ड है। बताया जा रहा है कि पहली बार किसी कलेक्टर स्तर के अधिकारी ने इतने लंबे समय तक बिना ब्रेक लिए जनसुनवाई की। उनके इस अंदाज को देखकर अपनी समस्या बताने आए लोगों ने कलेक्टर टीना डाबी की जमकर प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें : कलेक्टर टीना डाबी के बंगले में खूंखार कोबरा! फिर मच गई अफरा-तफरी

टीना डाबी ने लिया फैसला ऑन द स्पॉट

बीते दिनों टोंक में हुई इस जनसुनवाई में टीना डाबी अपनी मैराथन कार्य शैली को लेकर देखी गई। इसी से उनके प्रशासनिक सक्रियता कितनी है। यह सबके सामने आ गई। 7 घंटे तक लगातार सुनवाई करते हुए 196 शिकायतों का निस्तारण करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। यह टोंक कलेक्टर के तौर पर यह पहली सुनवाई थी। इस दौरान उन्होंने फैसला ऑन द स्पॉट को लेकर कार्य किया। कलेक्टर ने बिजली, पानी और सड़के जैसी कई समस्याओं को सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अधिकारियों को शिकायतों का एक रजिस्टर भी मेंटेन करने के लिए कहा। साथ ही चेतावनी दी कि ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर की समस्याएं उनके पास नहीं आनी चाहिए, यदि ऐसा हुआ तो संबधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : IAS टीना डाबी का बड़ा एक्शन! पहली बैठक में ही अफसरों को पढ़ाया पाठ

बाड़मेर, जैसलमेर में भी ऐसे ही रही थी एक्टिव

आईएएस टीना डाबी उन अफसरों में शामिल हैं, जिनकी प्रदेश के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में जमकर चर्चा होती हैं। टीना डाबी अपने काम को लेकर सदैव एक्टिव रहती हैं। इसके कारण अब तक वह जहां भी रही आमजन उनकी मुरीद रही। जिसकी मिसाल उनके बाड़मेर और जैसलमेर में कलेक्टर रहने के दौरान देखने को मिली थी। जैसलमेर में भी महिला सशक्तिकरण को लेकर अनूठा अभियान चलाया था, जो काफी पसंद किया गया। इसी तरह बाड़मेर में स्वच्छता अभियान ‘नवो बाड़मेर’ चलाया, जो प्रदेश में काफी सराहा गया।

सांभरा माता का बड़ा चमत्कार! क्या इसी ने पचपदरा रिफाइनरी को बड़े हादसे से बचाया?

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!