टोंक में अंतिम संस्कार से पहले श्मशान में चला बुलडोजर! जानिए खबर

टोंक में अंतिम संस्कार से पहले श्मशान में चला बुलडोजर! जानिए खबर
Spread the love

टोंक : राजस्थान के टोंक में मंगलवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां उनियारा में एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। दरअसल, ग्रामीण शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान पहुंचे, लेकिन वहां पर अतिक्रमण होने की वजह से लोगों को शव रखने तक की जगह भी नहीं मिली। इससे नाराज लोगों ने जमकर गुस्सा व्यक्त किया। साथ ही शव को स्टेट हाईवे की सड़क पर रख दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बुलडोजर मंगाया और शमशान स्थल की साफ सफाई करवाई। इसके बाद जाकर ग्रामीणों ने महिला का अंतिम संस्कार किया।

यह भी पढ़ें : पिकअप का तांडव! युवक को कुचला, आधा दर्जन वाहनों को ठोंका

अंतिम संस्कार से पहले श्मशान में चला बुलडोजर

हैरान कर देने वाला यह मामला उनियारा के पलाई गांव का है, जहां बुधवार को एक महिला आनंद कंवर का देहांत हो गया। इसके बाद ग्रामीण महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान पहुंचे, लेकिन वहां का नजारा देख कर ग्रामीण दंग रह गए। श्मशान स्थल पर जगह-जगह अतिक्रमण और झाड़ झंकाल हो रहे थे। जिसके कारण वहां खड़ा होना तो दूर शव को रखना भी मुश्किल था। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों ने शव को रोड पर लाकर रख दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बुलडोजर मंगाई और श्मशान स्थल के अतिक्रमण और वहां की सफाई करवाई। इसके बाद जाकर ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार किया।

यह भी पढ़ें : बोलेरो कार 5 फिट गहरे गड्ढे में कूदी, यात्रियों में मची चीख पुकार

शिकायतों के बावजूद भी प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई

पलाई गांव में श्मशान भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को प्रशासन हटाने में नाकाम रहा है। जिसके कारण लोगों को अंतिम संस्कार में जटिल समस्या का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार अतिक्रमण को लेकर प्रशासन को अवगत करा दिया है, लेकिन इतना होने के बाद भी प्रशासन अतिक्रमण नहीं हटा पाया। जिसके कारण शव रखने तथा जलाने तक की जगह नहीं बची है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते हुए अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो ग्रामीण अब आंदोलन करेंगे।

यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री का गुस्सा भड़का! स्कूल से प्रिंसिपल मिला गायब, फिर

श्मशान में ही लगवा दिया बिजली का ट्रांसफर

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि श्मशान स्थल पर पहले से ही अतिक्रमण होने के कारण लोग परेशान हैं। इधर, विद्युत विभाग की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिन्होंने श्मशान भूमि पर ही बिजली का ट्रांसफर लगा रखा है। जिससे बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है। लोगों ने बताया कि श्मशान स्थल का रास्ता काफी संकरा है। उस पर रास्ते के समीप यह बिजली का ट्रांसफर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसके कारण लोगों को गुजरते समय हादसे की आशंका बनी रहती है।

यह भी पढ़ें : सांभरा माता का बड़ा चमत्कार! क्या इसी ने पचपदरा रिफाइनरी को बड़े हादसे से बचाया?

गहलोत और पायलट में झगड़ा खत्म! इस संकेत से सियासत में बड़ी हलचल

 

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!