शिक्षा मंत्री का गुस्सा भड़का! स्कूल से प्रिंसिपल मिला गायब, फिर
श्रीगंगानगर/जयपुर : भजनलाल सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक बार फिर एक्शन में दिखाई दिए। इस दौरान श्री गंगानगर में उन्होंने सरकारी विद्यालय का निरीक्षण किया, तो उनके होश उड़ गए। स्कूल का कमजोर शैक्षणिक स्तर देखकर शिक्षा मंत्री का गुस्सा भड़क गया। दरअसल, स्कूल में प्रिंसिपल भी गायब मिले। इसके अलावा दो अन्य टीचर मौजूद नहीं थे। जांच करने पर पता चला कि प्रिंसिपल ने बिना परमिशन के छुट्टी ली है। इसके बाद मदन दिलावर का पारा चढ़ गया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष गहरी नाराजगी व्यक्त की। इस मामले में जल्द ही शिक्षा मंत्री का बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : पिकअप का तांडव! युवक को कुचला, आधा दर्जन वाहनों को ठोंका
बिना स्वीकृति के ही छुट्टी पर चले गए बड़े माड़ साहब
शिक्षा मंत्री दिलावर लगातार स्कूलों के निरीक्षण को लेकर चर्चा में है। इस दौरान दो दिवसीय दौरे के तहत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को राजकीय विद्यालय 3 एच एच श्री गंगानगर का अचानक निरीक्षण कर लिया। दिलावर जब स्कूल पहुंचे तो हैरान रह गए। वहां प्रिंसिपल गिरिजा शंकर मौजूद नहीं थे। इसके अलावा दो अन्य शिक्षक भी गायब मिले। जब पता किया तो प्रिंसिपल और अध्यापक बिना स्वीकृति के अवकाश पर थे। यह सुनकर दिलावर का पारा गर्म हो गया।
यह भी पढ़ें : बोलेरो कार 5 फिट गहरे गड्ढे में कूदी, यात्रियों में मची चीख पुकार
निरीक्षण में कई बड़ी खामियां सामने आई
निरीक्षण के दौरान जब शिक्षा मंत्री ने पता किया, तो स्कूल में कक्षा 1 से आठवीं तक महज 32 छात्रों का नामांकन है। इन पर 6 टीचरों का स्टाफ है। इसके बावजूद बच्चों का शैक्षणिक स्तर काफी कमजोर है। जब शिक्षा मंत्री ने बच्चों को बुलाकर जांच की तो स्कूल के शैक्षणिक स्तर की पोल खुल गई। बच्चे जोड़ बाकी भी नहीं कर पाए। इस दौरान वहां मौजूद टीचर को शिक्षा मंत्री ने जमकर लताड़ लगाई। इस मामले में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष गहरी नाराजगी व्यक्त की। माना जा रहा है कि स्कूल प्रिंसिपल और टीचरों की अनुपस्थिति और कमजोर शैक्षणिक स्तर को देखते हुए जल्द ही बड़ी गाज गिर सकती है। शिक्षा मंत्री के इस दौरे को लेकर अब शिक्षा विभाग में जमकर खलबली मच गई है।
यह भी पढ़ें : राजा मानसिंह पुर्नजन्म का मुद्दा सोशल मीडिया पर हंसी ठिठोली का विषय!
तेज धूप के बीच पैदल ही सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे
इस दौरान स्कूल का निरीक्षण करने के बाद तेज धूप के बीच मंत्री अपनी कार छोड़ कर पैदल ही गांव 3 एच एच की गलियों में निकल पड़े और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री ने ग्रामीणों से पंचायत द्वारा गांव मे सफाई करवाये जाने की जानकारी ली।लोगो ने मंत्री को बताया की ग्राम पंचायत द्वारा सफाई नहीं कराई जा रही है। इसी तरह ग्राम पंचायत गणेशगढ़, पंचायत समिति श्री गंगानगर के गांव 22 एम एल में पहुंचे, जहां स्थानीय महिलाओं से गांव में पंचायत द्वारा झाड़ू लगाने और कचरा संग्रहण की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें : सांभरा माता का बड़ा चमत्कार! क्या इसी ने पचपदरा रिफाइनरी को बड़े हादसे से बचाया?
टोंक कलेक्टर टीना डाबी का अनूठा रिकाॅर्ड! जो कोई नहीं बना पाया

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
