महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला! दिनदहाड़े खूनी संघर्ष, Video वायरल
जालोर : राजस्थान के जालोर जिले में रंजिश को लेकर दिन दहाड़े खूनी संघर्ष सामने आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान कुछ लोगों ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड, डंडों से महिलाओं को जमकर पीटा। इस हमले में बदमाशों ने एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें : ईमेल से बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला अरेस्ट! जानिए अजमेर पुलिस का बड़ा खुलासा
घर में घुसकर महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला
हैरान कर देने वाली यह घटना जालोर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के सोमता गांव में सामने आई है, जहां आपसी रंजिश का यह मामला प्राथमिक जानकारी में आया है। इसको लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से मामला दर्ज कराया। इधर, महिलाओं पर हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो को लेकर ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ व्यक्ति एक महिला को घेर कर उसे पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ महिलाएं बदमाशों को रोकने का प्रयास भी कर रही है। इधर घटना के बाद गांव में भय का माहौल हैं।
यह भी पढ़ें : अब रुकेगी प्रसूताओं की मौत! जानिए सरकार का ‘प्रसव सखी’ का तगड़ा प्लान
कुल्हाड़ी से हमला कर लूटपाट की
पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में महिला ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से उस पर हमला किया। जिससे वह घायल हो गई। इस मामले में उसे बचाने आई कई महिलाओं पर भी प्रहार किए गए। उन्हें भी गंभीर चोटे आई है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसके कान में पहने हुए सोने के झुमके भी लूट कर ले गए। रिपोर्ट के बाद रामसीन थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इधर, घटना को लेकर गांव में तनाव के हालात पैदा हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : प्रिंसिपल ने महिला टीचर से कहा, सम्बंध बनाना चाहता हूं, फिर परिजनों ने मुंह काला कर लात घुसों से पीटा
दूसरे दिन भी बवाल! पुलिस से भिड़े डोटासरा, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाकर प्रदर्शन किया

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






