प्रिंसिपल ने महिला टीचर से कहा, सम्बंध बनाना चाहता हूं, फिर परिजनों ने मुंह काला कर लात घुसों से पीटा

प्रिंसिपल ने महिला टीचर से कहा, सम्बंध बनाना चाहता हूं, फिर परिजनों ने मुंह काला कर लात घुसों से पीटा
Spread the love

जोधपुर/जयपुर : राजस्थान के जोधपुर में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, प्रिंसिपल के साथ मारपीट करने वाले लोग इस स्कूल में पढ़ने वाली एक युवती के परिजन है। जिन्होंने प्रिंसिपल को जमकर पीटा। आरोप है कि प्रिंसिपल स्कूल में पढ़ाने वाली महिला टीचर के साथ जबरन संबंध बनाना चाहता था। उसको लेकर उसने बीते दिनों ऑफिस में छेड़छाड़ की। इस घटना के विरोध में ही महिला के परिजनों ने प्रिंसिपल के साथ जमकर मारपीट की। हालांकि, इस वीडियो को लेकर ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ पुष्टि नहीं करता है।

इस खबर का वीडियो देखने के लिए इस X लिंक पर देख सकते है 👇

https://x.com/i/status/2079861678767055282

प्रिंसिपल पर जमकर टूट पड़े परिजन

हैरान कर देने वाला यह मामला जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र का है, जहां प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल की इस घिनौनी हरकत के बाद परिजनों ने उसे जमकर सबक सिखाया। दरअसल, यह घटना गत 20 जुलाई की बताई जा रही है। इसमें एक युवती, जो इस स्कूल में बच्चों को पढ़ाती है। वहां का स्कूल प्रिंसिपल उस पर गलत नजर रखता था। घटना के दिन प्रिंसिपल ने पीड़िता को जबरन अपने ऑफिस में रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान परिजनों ने आरोपी प्रिंसिपल का मुंह काला कर दिया और जमकर लात घुसो से मारपीट की।

यह भी पढ़ें : महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला! दिनदहाड़े खूनी संघर्ष, Video वायरल

प्रिंसिपल ने कहा, सम्बन्ध बनाना चाहता हूं

आरोप है कि घटना के दिन प्रिंसिपल ने पीड़िता को जबरन स्कूल में रोक लिया। उसे अपने ऑफिस में इंटरव्यू के बहाने बुलाया। जहां सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। इस दौरान युवती से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया और कहा वह उससे दोस्ती करना चाहता है। उसने पीड़िता से सम्बंध बनाने के लिए दबाव बनाया। बाद में जब पीड़िता ने घर पर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी, तो उनका आक्रोश फूट गया और परिजन स्कूल में पहुंचे, जहां उन्होंने प्रिंसिपल को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी।

यह भी पढ़ें : अब रुकेगी प्रसूताओं की मौत! जानिए सरकार का ‘प्रसव सखी’ का तगड़ा प्लान

उदयपुर में भी आई थी ऐसी ही शर्मनाक घटना

बता दे कि प्रदेश में शिक्षा के मंदिरों में इस तरह की कई शर्मनाक घटनाएं सामने आ चुकी है। उदयपुर में भी 21 जुलाई को कुछ ऐसा ही मामला सामने आया, जहां उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र में सरकारी स्कूल में एक छात्रा के साथ टीचर ने छेड़छाड़ की।आरोप है कि दसवीं की क्लास में पढ़ने वाली छात्र अपनी कॉपी चेक करवाने के लिए टीचर के पास गई। इस दौरान टीचर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना से आक्रोशित होकर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक की चप्पलों से पिटाई कर दी। हालांकि इस मामले में शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हटा दिया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह पुलिस हिरासत में! दिल्ली पुलिस का एक्शन

कब थमेगी ऐसी शर्मनाक घटना

ऐसे में अब सवाल उठता है कि शिक्षा के मंदिरों में इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, हालांकि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बीते दिनों ऐसे चरित्रहीन शिक्षकों के खिलाफ कई कार्रवाई की है, लेकिन सवाल उठता है कि ऐसे टीचरों पर कार्रवाई करने के बाद भी यह घटनाएं क्यों नहीं थम रही है?स्कूलों में बच्चियों और महिला टीचरों के साथ प्रताड़ित करने की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को और कठोर कानून बनाने की जरूरत हैं।

यह भी पढ़ें : घर में देह व्यापार! पकड़ा तो उल्टा आरोपी महिलाएं पुलिस से बोली, ‘शर्म नहीं आती क्या’

पुलिस हिरासत में अशोक गहलोत का VIDEO वायरल, पुलिसकर्मी ने पूछा, ‘सर, पंखा चलाऊं?’

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,