ईमेल से बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला अरेस्ट! जानिए अजमेर पुलिस का बड़ा खुलासा
अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान में बीते दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी के मामले सुर्खियों में रहे। इस बीच अजमेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ईमेल के जरिए तीन सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने यह आरोपी गुजरात से गिरफ्तार किया है। जिसने ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
यह भी पढ़ें : महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला! दिनदहाड़े खूनी संघर्ष, Video वायरल
साइबर टीम की मदद से गुजरात से पकड़ा आरोपी को
अजमेर में बीते दिनों ईमेल के जरिए सर्किट हाउस, जिला कोर्ट और अजमेर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी के बाद शहर में सनसनी फैल गई। अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई। इस दौरान पुलिस ने साइबर टीम की मदद से ईमेल के आईपी एड्रेस की मदद से आरोपी की लोकेशन गुजरात में ट्रेस की, जहां दबिश देकर पुलिस ने हार्दिक पुत्र रमेश चंद्र को गिरफ्तार किया। जिसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया है। जहां पुलिस ने उसे 2 दिन के रिमांड पर भेजा है।
यह भी पढ़ें : ट्रेलर में ‘सीक्रेट बॉक्स’ के पीछे बड़ा खेल! तस्करी का यह तरीका देखकर चकरा गई पुलिस
पूछताछ में होंगे कई बड़े खुलासे
अजमेर एसपी ने बताया कि आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि आरोपी से कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस यह भी जानने की कोशिश करेगी कि आरोपी किसी नेटवर्क से तो नहीं जुड़ा है, यह सब पूरी जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
यह भी पढ़ें : अब रुकेगी प्रसूताओं की मौत! जानिए सरकार का ‘प्रसव सखी’ का तगड़ा प्लान
दुश्मन को फंसाने के लिए किया कारनामा
अजमेर एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई तो जांच में सामने आया कि उसका किसी अरुण नाम के व्यक्ति से विवाद चल रहा था। वह उसे फसाना चाहता था। इसको लेकर ही उसने यह धमकी भरा ईमेल भेज कर उस पर अरुण का नाम लिखा, ताकि पुलिस जांच के बाद अरुण को पकड़ ले। बता दे कि 14 जुलाई को सर्किट हाउस, जिला कोर्ट और कलेक्टर कार्यालय में बम से उडाने की धमकी मिली थी। इस पर मामले की जब जांच की गई तो यह धमकी फर्जी पाई गई, लेकिन पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले आरोपी को दबोच लिया।
यह भी पढ़ें : प्रिंसिपल ने महिला टीचर से कहा, सम्बंध बनाना चाहता हूं, फिर परिजनों ने मुंह काला कर लात घुसों से पीटा
महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला! दिनदहाड़े खूनी संघर्ष, Video वायरल

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






