दिल्ली पुलिस की वर्दी में युवकों का किडनैप! फिर आए बदमाश गिरफ्त में

दिल्ली पुलिस की वर्दी में युवकों का किडनैप! फिर आए बदमाश गिरफ्त में
Spread the love

डीग/भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के डीग जिले में फर्जी दिल्ली पुलिस बनकर बदमाशों ने दो युवकों का किडनैप किया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को दबोच लिया है। पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया है। हैरान कर देने वाली घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में अभी भी तीन लोग फरार है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। हालांकि पुलिस ने अपहरण कर ले जा रहे दो युवकों को सुरक्षित मुक्त कर दिया। आरोपी बदमाशों ने इन दोनों ययुवकों को झांजपुरी के जंगल इलाके में हथियार किए बल पर धमका कर किडनैप किया था।

यह भी पढ़ें : उदयपुर में 8 बकरियों को जहर देकर मारा! किसने की यह करतूत?

हथियार के दम पर युवकों का किडनैप किया

डीग पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दिल्ली पुलिस की वर्दी पहने 25 वर्षिय मुस्तुफा पुत्र मुबीन निवासी झारपुरी एवं बोलेरो चालक 25 वर्षीय मोईन पुत्र मुद्धीन निवासी गंगवानी, नूँह हरियाणा हैं। जिनके के कब्जे से अवैध हथियार 315 बोर डबल बैरल एवं 12 बोर का एक पोना, 6 जिन्दा कारतूस, एक बोलेरो के साथ दिल्ली पुलिस की वर्दी, बैज व मोनोग्राम सहित जब्त किया गया। इसके अलावा ऊनी टोपी, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के लोगो वाली फाइल, 6 फर्जी नोटिस, लाल नीली पुलिस बत्ती, पीए सिस्टम (हुटर व माइक) जब्त किए गए है। इस दौरान पुलिस ने दो अपहृत युवकों अरबाज और अबरार निवासी झेंझपुरी, कैथवाडा, डीग को सुरक्षित मुक्त कराया गया है।

यह भी पढ़ें : विधायक रविंद्र भाटी को भजनलाल सरकार का तगड़ा झटका! भाटी की सुरक्षा हटाई

फर्जी पुलिस बनकर लोगों से अवैध वसूली

डीग पुलिस के अनुसार डीएसटी को कुछ बदमाशों कके एक बोलेरो गाड़ी में दो युवकों का अपहरण करने की सूचना मिली। इसको लेकर बदमाश झेंझपुरी से कामां की ओर भाग रहे थे। इस पर कार्रवाई कर पुलिस ने एक नाबालिक सहित दो बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी फर्जी पुलिस बनकर लोगों को डराते और अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। वारदात में उनके साथी वसीम, आसिफ, आकिल और साजिशकर्ता मूसा मेव भी शामिल थे। जो अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : तेंदुए ने पलक झपकते ही किया गाय का शिकार! ग्रामीणों में मची भगदड़

पीएम मोदी का आना बहुत बड़ी शादी! यह क्या बोल गए मंत्री केके बिश्नोई

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!