समर्थकों के सैलाब के बीच नरेश मीणा का सरेंडर, मिडिया से बातचीत में जमकर बरसे

समर्थकों के सैलाब के बीच नरेश मीणा का सरेंडर, मिडिया से बातचीत में जमकर बरसे
Spread the love

टोंक : भगत सिंह सेना के प्रमुख और थप्पड़ कांड के मुख्य आरोपी नरेश मीणा गुरुवार को अपने हजारों समर्थकों के साथ नगर फोर्ट पुलिस थाने पहुंचे, जहां उन्होंने अपने समर्थकों के सैलाब के बीच आत्म समर्पण किया, जहां से उन्हें टोंक एसटी एससी कोर्ट में ले जाया जा रहा है। इससे पहले टोंक से नगर फोर्ट तक नरेश मीणा का लोगों ने जमकर स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों की भीड़ ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। नगरफोर्ट पुलिस थाने तक पहुंचे नरेश मीणा के काफिले में हजारों समर्थक पैदल चलते हुए नारे लगा रहे थे। इस दौरान नगरफोर्ट में बड़ी मात्रा में पुलिस सुरक्षा बल तैनात किया गया था।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा के आत्म समर्पण से पहले जिले में निषेधाज्ञा! जानिए टोंक कलेक्टर के आदेश की वजह और क्या रहेगी पाबंदियां

नरेश मीणा के काफिले में उमड़ गए समर्थक

टोंक एसटी एससी कोर्ट के निर्देश पर नरेश मीणा को 6 अगस्त को नगरफोर्ट पुलिस थाने में समर्पण करना था। इसको लेकर नरेश मीणा जयपुर से टोंक पहुंचे, जहां उनके समर्थकों ने नरेश का जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद नरेश अपने समर्थकांे के साथ काफिले के तौर पर नगरफोर्ट के लिए रवाना हुए। उनके साथ समर्थकों का सैलाब मानो उमड गया। इस दौरान नरेश के लिए समर्थक पूरे रास्ते नारे लगाते हुए चल रहे थे। नगरफोर्ट के समीप पहुंचते ही गांव में बारिश की बूंदे समर्थकों का जोश काम नहीं कर पाई।

यह भी पढ़ें : ग्रीन कॉरिडोर भी नहीं बचा सका इंस्पेक्टर लोकपाल सिंह की जान, भीलवाड़ा में इस साल का दूसरा हादसा

लोकसभा अध्यक्ष पर जमकर बरसे नरेश मीणा

इस दौरान नरेश मीणा ने मीडिया से करीब 12 मिनट तक बातचीत की और अपना पक्ष रखते हुए मीडिया के सवालों का जवाब दिया। नरेश बातचीत में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर जमकर बरसे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन पर ओम बिरला की कृपा हुई है। मैं शांतिपूर्ण ढंग से काम कर रहा था। न्यायालय के निर्देश पर हर महीने नगरफोर्ट पुलिस थाने में अपनी हाजरी लगा रहा था। इस बीच झालावाड़ के पीपलोदी में मासूम बच्चों की स्कूल के कमरे की छत गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इसको लेकर में धरना दे रहा था। जिस पर मुझे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया। इसी को आधार बनाकर मेरी जमानत को रद्द की गई है।

यह भी पढ़ें : पत्नी मुझे मंत्री देखना चाहती है या नहीं, उनसे पूछूंगा, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा

नरेश ने भजनलाल सरकार पर भी साधा निशाना

मीडिया से बातचीत के दौरान नरेश मीणा ने कहा कि उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर अपनी बात उठाई। इसके बाद सरकार ने उनकी जमानत रद्द करवाने के लिए राजस्थान पुलिस के जरिए एसटी एससी कोर्ट में याचिका दायर करवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि वह सरेंडर नहीं करते तो सरकार उन्हें भागोड़ा घोषित कर सकती थी, शायद उनकी संपत्ति पर बुलडोजर भी चलाती। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उन्हें जेल में बंद करना चाहती है, क्योंकि यह उनका पहला मामला है, जहां जमानत पर रिहा होने के बाद किसी व्यक्ति के खिलाफ सरकार ने ही उसकी जमानत रद्द करवाने के लिए याचिका लगवाई। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की मंशा है कि वह 2028 के चुनाव में मुझे लड़ने से रोकना चाहती है। इसलिए जल्द से जल्द मेरा ट्रायल पूरा करवा कर मुझे सजा दिलवाना चाहती है।

यह भी पढ़ें : सवर्ण समाज ने भगवान की खाई ‘कसम’! अब बीजेपी को वोट नही देंगे, Video वायरल

शायद इस बार भी जन्मदिन टोंक जेल में निकले

इस दौरान मीडिया के एक सवाल के जवाब में नरेश मीणा ने कहा कि उनकी तीन दीपावली चुनाव में बीती हैं। एक जन्मदिन तो उनका जेल में बीत चुका हैं और अब ऐसा लगता है कि आने वाला 16 अगस्त का उनका जन्मदिन भी टोंक जेल में निकल सकता है। उन्होंने कहा कि सावन का महीना है, आज जब वह सरेंडर करने आए है, तो बारिश हो रही हैं। यह भगवान शंकर की कृपा हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह बीजेपी के साथ मिल जाते, तो शायद उनका मुकदमा वापस लिया जा सकता था, लेकिन उनके साथ जिस तरह से लोगों का सपोर्ट हैं। इससे वह लड़ाई को जारी रखेंगे।

समर्थकों से अपील कोई प्रदर्शन नहीं करें

नरेश मीणा ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा हैं। उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपने समर्थकों से अपील की है कि मेरे जेल जाने के बाद किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन नहीं किया जाए, किसी प्रकार का कोई ज्ञापन नहीं दिया जाए। उन्होंने कहा कि आज मैं संघर्ष की कीमत चुका रहा हूं, मैंने लोगों के लिए जो संघर्ष किया हैं, उसी का यह परिणाम है। वह राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार हुए, लेकिन उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है।

नरेश मीणा के आत्म समर्पण से पहले जिले में निषेधाज्ञा! जानिए टोंक कलेक्टर के आदेश की वजह और क्या रहेगी पाबंदियां

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,