मंत्री झाबर सिंह क्यों गुस्से से ‘अनकंट्रोल’! अब मंच से भड़क गए कार्यकर्ता पर

मंत्री झाबर सिंह क्यों गुस्से से ‘अनकंट्रोल’! अब मंच से भड़क गए कार्यकर्ता पर
Spread the love

सीकर : राजस्थान में भजनलाल सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा अपने बेहद गुस्सैल स्वभाव के कारण चर्चा में रहते हैं। उनके इसी स्वभाव के कारण सियासत में चर्चा रहती है कि आखिर उनका गुस्सा क्यों बढ़ रहा हैैं। उनके इस स्वभाव के कारण लोग मंत्री के पास जाने से कतराने लगे है। इसको लेकर आए दिन उनके कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं। इस बीच सीकर से फिर उनके गुस्सैल स्वभाव का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री बीजेपी के एक कार्यक्रम में मंच पर बोल रहे थे। इस बीच दूसरा माइक चालू रह गया और कार्यकर्ताओं के बोलने की आवाज आने लगी। इसको सुनकर यूडीएच मंत्री का पारा गर्म हो गया। उन्होंने लताड़ लगाते हुए कहा कि ‘बंद करो… यह क्या बीच में बकबक कर रहा है।’

 

यह भी पढ़ें : समर्थकों के सैलाब के बीच नरेश मीणा का सरेंडर, मिडिया से बातचीत में जमकर बरसे

मंच पर भड़के मंत्री, बंद करो क्या बकबक कर रहा है

दरअसल, नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश मंे बीजेपी जुट गई है। इसी के चलते जयपुर संभाग के बीजेपी के नेता सीकर में गुरुवार को पार्टी की बैठक लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान बैठक में जब यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा मंच पर बोल रहे थे। इस बीच पीछे से एक दूसरा माइक चालू रह गया और उसमें से कार्यकर्ताओं की तेज आवाज आने लगी। उनके संबोधन के बीच व्यवधान होने पर मंत्री भड़क गए और उन्होंने मंच से ही कार्यकर्ताओं को लताड़ लगा दी। उन्होंने कहा कि ‘अरे बंद करो इसे…. क्या बकबक कर रहे हो।’ इस पर भी जब आवाज नहीं रुकी, तो मंत्री फिर भड़क कर कहते हैं कि ‘बंद कर क्या बकवास कर रहा है, फालतू में।’ मंत्री का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही लोग मंत्री को ट्रोल भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पत्नी मुझे मंत्री देखना चाहती है या नहीं, उनसे पूछूंगा, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा

अपने पीए पर भी भड़क चुके हैं मंत्री

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के गुस्सैल स्वभाव के कारण अब लोग भी उनके पास जाने से कतराने लगे है। लोगों में चर्चा है कि मंत्री कब किस पर भड़क, जाएं पता नही हैं। इससे पहले भी बीते दिनों सीकर में झाबर सिंह अपने निजी सहायक पर भी सार्वजनिक तौर पर भड़क चुके हैं। दरअसल, एक कार्यक्रम में मंत्री के पीए उनके समीप किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे। इस पर मंत्री भड़कते हुए कहते हैं कि अरे आजा इधर क्या पटेलाई कर रहा है। मंत्री के भड़कते हुए का यह वीडियो भी सियासत में काफी चर्चा में रहा था। इसी तरह बीकानेर में भी जनसुनवाई के दौरान मंत्री एक युवक पर भड़क गए थे, जहां उन्होंने मीडिया के सामने उसे जमकर फटकार लगाई। इस तरह के कई मामले है, जहां मंत्री सार्वजनिक तौर पर भड़कते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें : ‘CM’ की कुर्सी की जंग! क्या कांग्रेस में वर्चस्व को लेकर गहलोत ही राजस्थान के हाईकमान!

समर्थकों के सैलाब के बीच नरेश मीणा का सरेंडर, मिडिया से बातचीत में जमकर बरसे

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,