धनतेरस पर जरूर खरीदें ये 5 चीजें, बदल सकती है आपकी जिंदगी, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी विशेष कृपा

धनतेरस पर जरूर खरीदें ये 5 चीजें, बदल सकती है आपकी जिंदगी, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी विशेष कृपा
Spread the love

जयपुर : दीपावली का पर्व अब नजदीक है। देश में इसको लेकर काफी उत्साह है। 6 नवंबर को धनतेरसधनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व है। इस दिन आरोग्य के देवता भगवान धनवतंरी की पूजा की जाती है। इसको लेकर मनु ज्योतिष संस्थान, टोंक के ज्योतिषाचार्य बाबूलाल शास्त्री ने बताया है कि धनतेरस पर पांच चीजों को हर व्यक्ति को खरीद करनी चाहिए। इससे उसके घर में माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का सदा वास रहता है। इस रिपोर्ट में जानिए वह पांच कौन सी चीजें हैं, जिनकी खरीद हर व्यक्ति को धनतेरस पर करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : आज शनिवार है, हनुमान जी का यह खास उपाय बदल देगा आपकी जिंदगी! दूर होंगे सभी संकट और बाधाएं

पांच चीजों की खरीद से जीवन बनता है खुशहाल

दीपावली से पहले धनतेरस का पर्व हिंदू धर्म में काफी आस्था का केंद्र है। इस दौरान माता लक्ष्मी, कुबेर के अलावा आरोग्य के देवता धनवंतरी की विशेष पूजा का महत्व हैं। धनतेरस पर सोना चांदी खरीदने की प्रचलित प्रथा रही है, लेकिन इस दिन पांच विशेष चीज हैं, जिनकी खरीद लोगों को करनी चाहिए। इन पांच चीजों के घर में आने पर सदा माता लक्ष्मी और कुबेर की कृपा बनी रहती है। जानिए कौनसी हैं पांच चीजेें

1. पान का पत्ता -ः धनतेरस पर सोने चांदी के अलावा पान का पत्ता भी खरीदना चाहिए। धनतेरस के दिन पान का पत्ता खरीद कर माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि का पूजन करें। पान के पत्ते को माता लक्ष्मी का काफी प्रिय माना जाता है। इस दिन उन्हें पान का पत्ता अर्पित करने से माता लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद मिलता है। साल भर उस पर माता लक्ष्मी और कुबेर की विशेष कृपा रहती है।

यह भी पढ़ें : टोंक में पुलिस ने पकड़ा बड़ा साइबर ठग, सोशल मीडिया पेज के जरिए फंसाता लोगों को, जानिए हैरान कर देने वाले खुलासे

2. सुपारी -ः धनतेरस पर पान के पत्ते के अलावा दूसरी चीज सुपारी है। जिसकी भी आवश्यक खरीद की जानी चाहिए। धनतेरस के मौके पर दो सुपारी खरीद कर माता लक्ष्मी को भोग लगाना चाहिए। सुपारी माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। इस दिन सुपारी खरीद कर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके बाद उसे सुपारी को लाल या पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दे। ऐसा करने से आपके धन में कई गुना बढ़ोतरी होती है।

3. धनिया -ः धनतेरस के दिन धनिया भी खरीदना चाहिए। धनिया को भी माता लक्ष्मी का काफी प्रिय बताया गया हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनिए का संबंध बुध ग्रह से है और बुध ग्रह नौकरी और कारोबार से जुड़ा हुआ है। इस दिन धनिया खरीदने से कैरियर और कारोबार में उन्नति होती है। धनतेरस की पूजा में धनिया माता लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए और अगले दिन उसे उठाकर गमले में बो देना चाहिए। वैसे-वैसे आपके जीवन में धन की स्थिति भी बढ़ती जाएगी।

यह भी पढ़ें : कोटा दशहरा मेला में जमकर हंगामा और उत्पात, युवकों में लात घुसे चले और हुआ कुर्सी फेंकने का युद्ध

4. 13 दीपक -ः ज्योतिष आचार्य बाबूलाल शास्त्री के अनुसार धनतेरस के दिन 13 दिए भी खरीदने चाहिए। उन्होंने बताया कि इस दिन दिए जरूर खरीद कर घर में लेकर आए। इनकी संख्या कम से काम 13 होना चाहिए। धनतेरस के दिन त्रयोदशी की तिथि है। ऐसे में 13 दिए जलाने का विशेष महत्व है। इस दिन 13 दिए जलाने से 13 गुना फल मिलता है।

5. बताशा -ः धनतेरस के दिन बताशे (पताशेे) की खरीद भी करनी चाहिए। बताशा माता लक्ष्मी को प्रिया है, उन्हें पूजा के दौरान पताशे का भोग लगाना चाहिए। इस दिन बताशे का भोग लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। माता लक्ष्मी को प्रसाद चढ़ाने के बाद यह बताशा अधिक से अधिक लोगों को बांटा जाना चाहिए। इससे उसे व्यक्ति को उतना ही लाभ मिलता है।

✍️ मनीष बागड़ी 

यह भी पढ़ें : आखिर कहां हैं नरेश मीणा? घर पर बारां पुलिस की दबिश के बाद लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरे समर्थक

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author