पत्नी मुझे मंत्री देखना चाहती है या नहीं, उनसे पूछूंगा, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा

पत्नी मुझे मंत्री देखना चाहती है या नहीं, उनसे पूछूंगा, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा
Spread the love

जयपुर : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और दिलावर के बीच की तीखी बयान बाजी हमेशा देखने को मिलती हैं। इस बीच जयपुर में शिक्षा मंत्री दिलावर का मंगलवार को डोटासरा पर  पलटवार करते हुए बड़ा बयान सामने आया। इसमें उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी से पूछेंगे, उनकी पत्नी उन्हें मंत्री के रूप में देखना चाहती है या नहीं। दरअसल दिलावर ने यह बयान पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में दिया।

यह भी पढ़ें : हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ ‘बुलडोजर एक्शन’! 1 बीघा जमीन में पक्के निर्माण को ध्वस्त किया

पत्नी से पूछूंगा कि वह क्या चाहती है

दरअसल, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जयपुर शिक्षा संकुल में मंगलवार को पौधारोपण करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसमें पत्रकारों दिलावर से सवाल किया कि गत दिनों डोटासरा ने कहा था कि आपकी पत्नी भी आपको मंत्री नहीं देखना चाहती है। इस पर दिलावर ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘अब मेरी पत्नी मुझे मंत्री देखना चाहती है या नहीं, यह तो मैं उनसे पूछूंगा।’ यह सुनकर वहां मौजूद पत्रकार और अन्य लोग भी मुस्कुरा उठे। उन्होंने कहा कि डोटासरा ने प्रदेश की शिक्षा को बर्बाद कर दिया है। प्रदेश को लूट लिया। इस दौरान दिलावर डोटासरा पर जमकर बरसे।

यह भी पढ़ें : सवर्ण समाज ने भगवान की खाई ‘कसम’! अब बीजेपी को वोट नही देंगे, Video वायरल

डोटासरा को दिया करारा जवाब

पत्रकारों ने दिलावर से गहलोत और डोटासरा के बीच की खींचतान को लेकर एक सवाल किया। इस पर दिलावर ने कहा कि यह उनके घर का मामला है, इसलिए मैं उस पर कुछ नहीं बोलूंगा। पत्रकार ने सवाल किया कि डोटासरा ने कहा कि वह अगर दोषी होते तो सरकार अब तक उन्हें गिरफ्तार कर चुकी होती। इसका मतलब वह ईमानदार है। इस सवाल के जवाब पर दिलावर ने कहा कि यह बात तो गहलोत सरकार के पीएचईडी मंत्री महेश जोशी ने भी कही थी, लेकिन आज वह सलाखों के पीछे हैं। सच्चाई आने पर सबको पता लग जाएगा।

यह भी पढ़ें : फिर थार चालक का ‘तांडव’, बाइक चालक को टक्कर मार बेशर्मी से हो गया फरार, Video वायरल

डोटासरा ने दिलावर को लेकर यह दिया था बयान

बता दे कि गोविंद सिंह डोटासरा ने जयपुर में 27 जुलाई को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को लेकर बड़ा बयान दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि खुद दिलावर की पत्नी भी नहीं चाहती है कि वह मंत्री बने रहे। उनकी पत्नी भी चाहती है कि दिलावर इस्तीफा दें। डोटासरा ने आगे बोलते हुए कहा कि अगर उनकी पत्नी से पूछा जाए तो वह भी उन्हें इस्तीफा देने की सलाह देगी।

यह भी पढ़ें : ‘CM’ की कुर्सी की जंग! क्या कांग्रेस में वर्चस्व को लेकर गहलोत ही राजस्थान के हाईकमान!

हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ ‘बुलडोजर एक्शन’! 1 बीघा जमीन में पक्के निर्माण को ध्वस्त किया

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,