नरेश मीणा को बड़ा झटका! क्या अब जेल में ही बीतेगा जन्मदिन, जानिए आज क्या हुआ कोर्ट में

नरेश मीणा को बड़ा झटका! क्या अब जेल में ही बीतेगा जन्मदिन, जानिए आज क्या हुआ कोर्ट में
Spread the love

टोंक : टोंक जिले के समरावता गांव में हिंसा और एसडीएम थप्पड़ कांड के मुख्य आरोपी नरेश मीणा के लिए मुसीबतें कम नहीं होती दिखाई दे रही है। इस बीच नरेश को मंगलवार को एसटी एससी कोर्ट ने फिर से तगड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने नरेश की जमानत याचिका को ठुकरा दिया है। इधर, अब नरेश मीणा के पास फिर से हाई कोर्ट जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। कोर्ट के इस आदेश से नरेश के समर्थकों में बड़ी निराशा फैल गई हैं। वहीं, अब नरेश मीणा का 16 अगस्त को जन्मदिन टोंक जेल में ही बीतने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : रोड़वेज बस के आगे लेट गए छात्र! फिर पुलिस ने कपड़ों सहित खींच कर हटाया, सड़क पर लगा जाम

जज आरती माहेश्वरी ने ठुकरा दी जमानत की अर्जी

बता दें कि नगरफोर्ट पुलिस की एप्लीकेशन पर बीते दिनों एसटी एससी कोर्ट ने नरेश मीणा की जमानत को खारिज किया था। इसके बाद 6 अगस्त को नरेश ने नगरफोर्ट पुलिस थाने में आत्म समर्पण किया। इसी दिन नरेश की फिर से जमानत के लिए एप्लीकेशन लगाई भी गई थी। जिसकी 10 अगस्त को बहस हुई। इस मामले को लेकर जज आरती माहेश्वरी ने मंगलवार शाम 4ः45 पर अपना फैसला दिया। जिसमें उन्हांेनेे नरेश मीणा की जमानत की अर्जी को ठुकरा दिया। इस आदेश के बाद नरेश मीणा और उनके समर्थकों में निराशा की लहर फैल गई।

यह भी पढ़ें : स्कूल बस में लगी भीषण आग! एक दर्जन बच्चों में मची चीख पुकार, जानिए फिर

नरेश के वकील का अगला कदम हाई कोर्ट की तरफ

इधर, नरेश मीणा के अधिवक्ता फतेह राम मीणा ने कोर्ट के इस आदेश के बाद भी उम्मीद जताई है। उनका कहना है कि टोंक में जमानत की अर्जी खारिज हो गई है, लेकिन अब नए सिरे से नियमित जमानत के लिए हाई कोर्ट में अपील की जाएगी। जिसके लिए जल्द तैयारी के साथ हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। उन्होंने कहा कि नरेश मीणा ने पीपलोदी में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया था। इसके अलावा जिन तथ्यों और जिन एफआईआर के आधार पर पुलिस ने यह जमानत रद्द करवाई। वह तथ्य बाद में बनाए गए थे। यहीं नही हाईकोर्ट ने नरेश के मामले ट्रायल पर स्टे भी दे रखा है।

यह भी पढ़ें : गोविंद सिंह डोटासरा SDM पर बरसे! मंच से कहा, अपनी औकात में रहें, Video वायरल

क्या फिर से नरेश का जन्मदिन होगा जेल में?

इधर, नरेश मीणा की जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उनके समर्थकों में बड़ी निराशा हैं। नरेश का जन्मदिन 16 अगस्त को है, ऐसी स्थिति में माना जा रहा है कि उनका यह जन्मदिन भी टोंक जेल में ही बीतेगा। बीते दिनों नरेश मीणा ने इसको लेकर 6 अगस्त को मीडिया के सामने भी यह संकेत दे दिए थे, तब उन्होंने कहा था कि संभवत इस बार उनका जन्मदिन टोंक जेल में ही बीतेगा। तब उन्होंने यह भी कहा था कि उनका एक जन्मदिन तो झालावाड़ की जेल में बीत चुका है। इधर, नरेश की जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

रोड़वेज बस के आगे लेट गए छात्र! फिर पुलिस ने कपड़ों सहित खींच कर हटाया, सड़क पर लगा जाम

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,