ग्रीन कॉरिडोर भी नहीं बचा सका इंस्पेक्टर लोकपाल सिंह की जान, भीलवाड़ा में इस साल का दूसरा हादसा
जयपुर/भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में बीती देर शाम गोली लगने के कारण घायल हुए इंस्पेक्टर लोकपाल सिंह की बुधवार को मौत हो गई है, उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उदयपुर अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस इंस्पेक्टर की मौत की घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई है। लोकपाल सिंह की मौत अपनी पिस्टल से फायर होने से हुई। भीलवाड़ा में सर्विस रिवाल्वर से फायर होकर पुलिस अधिकारी की मौत होने की यह दूसरी घटना हैं।
यह भी पढ़ें : पत्नी मुझे मंत्री देखना चाहती है या नहीं, उनसे पूछूंगा, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा
ग्रीन कॉरिडोर से पहुंचाया उदयपुर, फिर भी नहीं बची जान
भीलवाड़ा के सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह मंगलवार देर शाम अपने सरकारी आवास पर लहू लुहान अवस्था में मिले। उनके कनपटी पर गोली लगी थी। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में जमकर हड़कम्प मच गया और उन्हें तत्काल भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के चलते ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मात्र 95 मिनट में उदयपुर पहुंचाया गया, लेकिन पुलिस इंस्पेक्टर लोकपाल सिंह जिंदगी की जंग हार गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई।
यह भी पढ़ें : हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ ‘बुलडोजर एक्शन’! 1 बीघा जमीन में पक्के निर्माण को ध्वस्त किया
2 महीने पहले दूसरी शादी की थी
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी लोकपाल सिंह नाकाबंदी के लिए मंगलवार शाम जा रहे थे। उन्होंने पुलिस थाने में फोन कर गाड़ी को तैयार रखने के लिए कहा। इस बीच बताया जा रहा है कि वर्दी पहनते समय लोकपाल सिंह को सर्विस रिवॉल्वर से गोली लग गई। यह गोली उनके कनपटी पर लगी। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं निढ़ाल होकर गिर गए। लोकपाल सिंह अजमेर जिले के विजयनगर के नादसी गांव के निवासी थे। जिनका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। बताया जा रहा है कि 2 महीने पहले ही उन्होंने दूसरी शादी की थी।
यह भी पढ़ें : सवर्ण समाज ने भगवान की खाई ‘कसम’! अब बीजेपी को वोट नही देंगे, Video वायरल
सिर की सर्जरी के चलते किया था रैफर
पुलिस इंस्पेक्टर लोकपाल सिंह को कनपटी में गोली लगी। इसके कारण उनकी हालत काफी नाजुक थी। इसी के चलते उन्हें सर्जरी की आवश्यकता थी। इसको ध्यान में रखते हुए महात्मा गांधी अस्पताल प्रशासन ने उन्हें उदयपुर के लिए रेफर किया था। जिन्हें ग्रीन कॉरिडोर के जरिए महज 95 मिनट में उदयपुर पहंुचाया गया। इधर, भीलवाड़ा एसपी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : ‘CM’ की कुर्सी की जंग! क्या कांग्रेस में वर्चस्व को लेकर गहलोत ही राजस्थान के हाईकमान!
भीलवाड़ा में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
राजस्थान के भीलवाड़ा में पुलिस अधिकारी की सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलने की यह इस साल की दूसरी घटना हैं। इससे पहले मार्च 2026 में भी कोतवाली पुलिस थाने के एएसआई महावीर सिंह की भी सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलने से मौत हुई थी। महावीर सिंह उनके घर थे। तब यह हादसा हुआ, जो कुछ दिन पहले ही हेड कांस्टेबल से प्रमोट हुए थे। वह अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद रिवाल्वर को खाली कर रहे थे। इस बीच अचानक मिस फायर हुआ और गोली उनके सिर पर लग गई। जिससे महावीर सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही घटना पुलिस विभाग के लिए बेहद दर्दनाक हादसा साबित हुई।
इन घटनाओं पर विशेषज्ञों की यह राय
पुलिस के साथ इस तरह की होने वाली घटनाएं बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं के पीछे मानसिक अवसाद, हथियारों के रखरखाव और साफ सफाई की कमी, सुरक्षा नियमों की अनदेखी समेत कारण सामने आते हैं। इसको लेकर विशेषज्ञों का सुझाव है कि पुलिस में होने वाले इस तरह के हादसों को रोकने के लिए प्रदेश के पुलिस थानों में हर सप्ताह अनिवार्य रूप से वेपन ड्रिल होनी चाहिए। पुलिसकर्मियों को आवश्यक रूप से प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। इसके अलावा पुलिस कर्मियों को आधुनिक सुरक्षित कवर दिए जाने चाहिए। जिसके कारण बिना सुरक्षा लॉक हटाए हथियारों के ट्रिगर नहीं दबते हैं। ऐसे में लापरवाही या गलती से होने वाले इस तरह के हादसों को रोका जा सकता है।
पत्नी मुझे मंत्री देखना चाहती है या नहीं, उनसे पूछूंगा, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






