टोंक में भीषण आग का कहर! लाखों का सामान जलकर राख

टोंक में भीषण आग का कहर! लाखों का सामान जलकर राख
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में भीषण आग का कहर देखने को मिला। इस दौरान बीती रात एक टेंट हाउस गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे वहां लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, भीषण आग के बाद नगर परिषद से फायर ब्रिगेड की टीम और पानी के टैंकरों की मदद से काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, घटना के बाद टेंट मलिक के घर में मातम मच गया।

यह भी पढ़ें : पुलिस को दबंगई पड़ गई भारी! एसपी के ऑर्डर पर नप गए पुलिसकर्मी

टोंक में

भीषण आग के कहर में लाखों रुपए का सामान राख

हैरान कर देने वाली यह घटना टोंक जिले के गहलोद गांव में सामने आई, जहां बीती रात नाजिम खान के टेंट हाउस गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते टेंट हाउस गोदाम को आगोश में ले लिया। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना पर ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। वहीं टोंक नगर परिषद की फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई, जहां काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें : फिल्मी स्टाइल में किडनैप! फिर युवक की निर्मम पिटाई कर हत्या

मलिक का आरोप, जानबूझकर लगाई गई आग

इधर, हादसे के बाद टेंट हाउस गोदाम मालिक नाजिम खान के घर में मातम का माहौल हो गया। परिजन इस घटना से बुरी तरह दुखी है। पीड़ित का आरोप है कि टेंट हाउस गोदाम में जानबूझकर आग लगाई गई है। पीड़ित मामले की जांच करवाने की मांग की। इधर, पटवारी ने मौके पर पहुंचकर हादसे की रिपोर्ट तैयार की है। पीड़ित के अनुसार उसे करीब 40 से 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वही, घटना को लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर पीड़ित ने परिवार और अन्य लोगों के साथ टोंक कलेक्टर को ज्ञापन देकर मामले की जांच करवा कर पीड़ित को मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : डांस से लोगों को जागरूक! यह कैसी युवक की अनोखी मुहिम

सचिन पायलट का जवाब नही! शालीनता से गहलोत को करारा जवाब

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!