विकराल आग से सनसनी! फिर थाना प्रभारी ने खुद बुझाई आग

विकराल आग से सनसनी! फिर थाना प्रभारी ने खुद बुझाई आग
Spread the love

बयाना/भरतपुर (अमन झालानी) : राजस्थान के भरतपुर में सनसनी फैला देने वाला घटना सामने आया। इस दौरान बयाना कस्बे के शाही कब्रिस्तान में अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। इसके चलते देखते ही देखते आग की विकराल लपेटे उठने लगी। इसके चलते कब्रिस्तान के कई छोटे बड़े पेड़ और पास में खड़ी हुई एक कार आग की चपेट में आ गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने मोर्चा संभाला। इस बीच एक हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया। जब कोतवाली थाना प्रभारी खुद फायर ब्रिगेड का पाइप लेकर आग बुझाने के लिए जुट गए।

यह भी पढ़ें : अमित शाह बॉर्डर पर जाएंगे! सरकार अलर्ट, जानिए क्या बड़ा होने वाला है

विकराल आग से लोगों में मची सनसनी

हैरान कर देने वाला यह हादसा बयाना कस्बे के मिराना रोड स्थित शाही कब्रिस्तान इलाके में देखने को मिला, जहां शुक्रवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कब्रिस्तान में कई छोटे बड़े पेड़ जलकर राख हो गए। वही एक कार भी इस भीषण आग की चपेट में आ गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें : टोंक में एसीबी! 20 हजार की रिश्वत के साथ 2 जने गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने खुद आग बुझाई

आग लगने की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच कोतवाली थाना प्रभारी रामगिलास गुर्जर ने खुद आग बुझाने का मोर्चा संभाला। थाना प्रभारी फायर ब्रिगेड का पाइप थाम कर खुद आग बुझाने के लिए जुट गए। लोगों ने भी पानी की बाल्टियां आदि डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी इस काम में जुट गए। इस दौरान पुलिस, दमकल कर्मी और स्थानीय लोगों ने एकता दिखाई। आग बुझाने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास किया, तब जाकर वहां लगी विकराल आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें : 7 घंटे, 383 परिवाद! गजब कर दिया IAS टीना डाबी ने

अमित शाह बॉर्डर पर जाएंगे! सरकार अलर्ट, जानिए क्या बड़ा होने वाला है

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!