पुलिस पर हत्या का आरोप! ग्रामीणों का बवाल, पुलिस वाहन के शीशे फोड़े
धौलपुर : राजस्थान के धौलपुर में अवैध लाल बजरी खनन के मामले में एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत पुलिस के डर के कारण हुई। मृतक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग रहा था, तभी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से उसके नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इसको लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को बसेड़ी सैंपऊ मार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर बवाल किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस के वाहन पर पथराव कर शीशे फोड़ दिए। घटना के कारण तनाव के हालात पैदा हो गए। इस पर पुलिस ने एतिहात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया।
यह भी पढ़ें : कृषि मंत्री का फिर धमाका! किसानों के साथ खिलवाड़ का खेल उजागर
पुलिस पर हत्या का आरोप
हैरान कर देने वाली यह घटना बसेड़ी क्षेत्र में गुरुवार को सामने आई, जहां अवैध लाल बजरी खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई। इससे मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया। लोगों ने बसेड़ी सैंपऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस के वाहन पर पथराव कर दिया। जिससे पुलिस की गाड़ी के शीशे फूट गए। इस दौरान वहां तनाव के हालात पैदा हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान रतनपुर निवासी दीपक पुत्र अशोक सिंह की मौत हुई है। इसके चलते पुलिस पर लोगों ने हत्या का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें : पुलिस को दबंगई पड़ गई भारी! एसपी के ऑर्डर पर नप गए पुलिसकर्मी
पुलिस की कार्रवाई को लेकर यह पूरा मामला
घटना के अनुसार पार्वती नदी के बीहड़ों में अवैध लाल बजरी का खनन लगातार होता रहता है। इसको लेकर लेबड़ा पुलिस चौकी को गुलावली गांव के समीप खनन की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दबिश दी। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई देखकर वहां मौजूद लोग भाग छूटे। इस बीच रतनपुर के जंगलों में मृतक दीपक ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग रहा था। तभी पलटने से युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। इसको लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर जमकर बवाल किया। पुलिस के अधिकारी ग्रामीणों से समझाईश कर मामला शांत करवाने का प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : टोंक में भीषण आग का कहर! लाखों का सामान जलकर राख
कृषि मंत्री का फिर धमाका! किसानों के साथ खिलवाड़ का खेल उजागर

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






