कृषि मंत्री का फिर धमाका! किसानों के साथ खिलवाड़ का खेल उजागर

जयपुर : राजस्थान में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा लगातार एक्शन मूड में है। उनकी लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। किरोड़ी लाल मीणा ने गुरुवार को फिर से छापेमारी कार्रवाई की, जहां किसानों के साथ हो रहे खिलवाड़ का खेल उजागर हुआ। इस कार्रवाई में कानोता में जयपुर बायो फर्टिलाइजर्स इकाई के निरीक्षण में गंभीर अनियमिताओं का खुलासा हुआ। जिसको जानकर मंत्री भी हैरान रह गए। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें : पुलिस को दबंगई पड़ गई भारी! एसपी के ऑर्डर पर नप गए पुलिसकर्मी
45 डिग्री पर हो रहा है, उर्वरकों का निर्माण
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा लगातार कृषि उत्पादों को लेकर हैरान करने वाले खुलासे कर चुके हैं। इस बीच जयपुर बायो फर्टिलाइजर्स इकाई के निरीक्षण में हैरान कर देने वाली बात सामने आई, जहां नियमों के विपरीत जैविक उर्वरकों का निर्माण किया जा रहा था। मापदंडों के अनुसार इन उर्वरकों का निर्माण 20 डिग्री सेल्सियस में होना चाहिए, जबकि इनका उत्पादन 45 डिग्री तापमान में हो रहा था। ऐसे में विशेषज्ञ का मानना है कि अधिक तापमान में जैविक उर्वरक में लाभकारी सूक्ष्म जीव और उसके गुण नष्ट हो जाते हैं। जिसका किसानों को कोई फायदा नहीं मिलता है।
यह भी पढ़ें : पुलिस पर हत्या का आरोप! ग्रामीणों का बवाल, पुलिस वाहन के शीशे फोड़े
उर्वरक पैकेजिंग में भ्रामक जानकारी
जयपुर बायो फर्टिलाइजर्स इकाई के निरीक्षण में एक और हैरान कर देने वाली बात सामने आई। जब मंत्री ने उर्वरकों की पैकेजिंग की जांच की, तो लेबल पर भ्रामक जानकारियां अंकित थी। जो उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 19 का उल्लंघन करता है। इसके अलावा कच्चे माल के रखरखाव में भी कई अनियमितताए पाई गई। उनकी पहचान संबंधी लेबल का अभाव था।
यह भी पढ़ें : सचिन पायलट का जवाब नही! शालीनता से गहलोत को करारा जवाब
मंत्री ने कहा कठोर कार्रवाई की जाएगी
इधर, जयपुर बायो फर्टिलाइजर्स इकाई में पाई गई अनियमितताओ को लेकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का कड़ा रवैया देखने को मिला। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने उर्वरकों का नमूना लिया। जिनकी अब जांच की जाएगी। इस मौके पर किरोड़ी लाल मीणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के हितों में किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि फर्टिलाइजर्स में पाई गई अनियमितताओं को लेकर अब संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : फिल्मी स्टाइल में किडनैप! फिर युवक की निर्मम पिटाई कर हत्या
पुलिस को दबंगई पड़ गई भारी! एसपी के ऑर्डर पर नप गए पुलिसकर्मी

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









