पुलिस को दबंगई पड़ गई भारी! एसपी के ऑर्डर पर नप गए पुलिसकर्मी

पुलिस को दबंगई पड़ गई भारी! एसपी के ऑर्डर पर नप गए पुलिसकर्मी
Spread the love

टोंक/भीलवाड़ा : राजस्थान के टोंक में एक अधिवक्ता के साथ पुलिस की दबंगई से जमकर विवाद हुआ। यह विवाद भीलवाड़ा जिले के हनुमान नगर थाना पुलिस के दो पुलिस कर्मियों के कारण हुआ। जिन पर न केवल अधिवक्ता के साथ जमकर मारपीट करने का आरोप है, बल्कि अधिवक्ता के साथ लूट की। इस मामले पर विरोध जताने गए अधिवक्ताओं पर थाना प्रभारी गणेशराम मीणा ने भी अपनी वर्दी का धौंस जमाकर भगा दिया। इस मामले में विवाद बढ़ने पर भीलवाड़ा एसपी ने आरोपी दो कांस्टेबल सुनील और दीपेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें : टोंक में भीषण आग का कहर! लाखों का सामान जलकर राख

दो पुलिस कांस्टेबल लाइन हाजिर

हनुमान नगर थाना पुलिस के दो कांस्टेबल सुनील और दीपेंद्र को अधिवक्ता के साथ मारपीट और लूट करने के मामले में भीलवाड़ा एसपी ने सस्पेंड किया है। इस मामले की पुष्टि जहाजपुर डीएसपी रेवडमल मौर्य ने ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ से फोन पर खुद की है। दरअसल, यह विवाद देवली के अधिवक्ता नरेंद्र कुमार मीणा से जुड़ा हुआ है। जिनके साथ बीती 9 जून की रात को हनुमान नगर पुलिस थाने के कांस्टेबल दीपेंद्र और सुनील ने पुलिस थाने ले जाकर जमकर मारपीट की। साथ ही उनके तीन मोबाइल और जेब में रखे हुए 1350 रुपए की नगदी छीन ली।

यह भी पढ़ें : सचिन पायलट का जवाब नही! शालीनता से गहलोत को करारा जवाब

थाना प्रभारी ने भी अधिवक्ताओं को दिखाई दबंगई

घटना के दूसरा दिन अधिवक्ता नरेंद्र कुमार मीणा ने देवली न्यायालय में जाकर अपने साथी अधिवक्ताओं को घटना की जानकारी दी। इस पर अभिभाषक संघ में रोष व्याप्त हो गया। इस दौरान जब अधिवक्ता हनुमान नगर पुलिस थाने में थाना प्रभारी गणेश राम मीणा के सामने विरोध प्रकट करने गए, तो थाना प्रभारी ने अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता की और वर्दी के रौब में दबंगई दिखाई। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। घटना पर जहाजपुर डीएसपी मौके पर पहुंचे। जिन्हें अधिवक्ताओं ने ज्ञापन देखकर कार्रवाई की मांग की। इधर, अधिवक्ताओं ने देवली थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर को भी मामले को लेकर ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।

क्या थाना प्रभारी पर भी होगी कार्रवाई

अधिवक्ता के साथ मारपीट और लूट के प्रकरण में थाना प्रभारी गणेशराम मीणा की भूमिका को लेकर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि जब अधिवक्ता पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाना प्रभारी से शिकायत करने पहुंचे तो, उल्टा थाना प्रभारी ने अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। उनका रवैया अधिवक्ताओं में रोष पैदा कर रहा है। भीलवाड़ा एसपी के नाम ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने थाना प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई थी। अब देखना होगा कि पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के बाद क्या भीलवाड़ा एसपी थाना प्रभारी के खिलाफ भी कोई एक्शन लेते हैं या नहीं?

टोंक में भीषण आग का कहर! लाखों का सामान जलकर राख

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!