टोंक में महिला की निर्मम हत्या! कट्टे में शव, रूह कांप जाएगी
टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। इसमें एक महिला की निर्मम हत्या उसका शव कट्टे में डालकर फैंक दिया गया। इस कट्टे में महिला का धड़ मिला, जबकि उसका सिर गायब है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। यह कट्टा दो दिनों से लवादर गांव में पड़ा हुआ था। बीती रात इससे बुरी तरह बदबू आने के चलते ग्रामीणों को शंका हुई। जब उस कट्टे को खोला, तो लोगों के होश उड़ गए। कट्टे में महिला का धड़ पड़ा हुआ था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने शव को अपने कब्जे में लिया और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
यह है पढ़ें : सांप के शरीर में अंगूठी फंसी! फिर तड़पते सांप की यूं बची जान
कट्टे में मिला महिला का कटा हुआ शव
रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना टोंक जिले के मेहंदवास थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां बीती रात लवादर गांव में एक कट्टे में महिला का कटा हुआ शव मिला। यह कट्टा दो दिनों से गांव के क्लोजर में पड़ा हुआ था। जब कट्टे से तेज बदबू आने लगी, तो ग्रामीणों को शंका हुई और उन्होंने जाकर उस कट्टे को खोला, तो ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए। कट्टे में खोलकर देखा गया तो महिला सर कटा हुआ धड़ था। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने तत्काल इस मामले की सूचना पुलिस को दी।
यह है पढ़ें : राजस्थान में मंत्री सत्ता मद में चूर! अपनी सरकार की क्यों करवा रहे हैं किरकिरी
एसपी समेत पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी रतनलाल भार्गव, सीओ सिटी मृत्युंजय मिश्रा, उनियारा सीओ आकांक्षा चौधरी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। इधर, पुलिस की सूचना पर एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने अहम साक्ष्य जुटाएं। पुलिस के अनुसार महिला की निर्मम हत्या करने के बाद उसका शव की पहचान छुपाने के लिए उसका सिर काट दिया गया और कट्टे में महिला का घड़ रख दिया। उसके अलावा महिला का सिर समेत कई शरीर के हिस्से गायब है। इधर, टोंक एसपी रोशन मीणा भी मौके पर पहुंच गए हैं, जहां अभी घटना की जानकारी ले रहे हैं। बरामद शव को पुलिस ने सहादत अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी है। वहीं हत्या कांड को टोंक एसपी जांच के लिए विभिन्न टीमों का गठन कर दिया। साथ ही आसपास के सीसीटीवी की जांच के निर्देश दिए है।
यह है पढ़ें : पुलिस को दबंगई पड़ गई भारी! एसपी के ऑर्डर पर नप गए पुलिसकर्मी
पुलिस पर हत्या का आरोप! ग्रामीणों का बवाल, पुलिस वाहन के शीशे फोड़े

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






