धौलपुर दर्दनाक हादसा! एक एक कर तीन बच्चे डूब गए, गांव में मातम

धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने सबको विचलित कर दिया। इस दौरान पार्वती नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा एक दूसरे को बचाने में हुआ घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव में मातम का माहौल हो गया। तीनों बच्चे रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण एंजॉय करने के लिए गए थे।
यह भी पढ़ें : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले एसी में ब्लाॅस्ट! लोगों में सनसनी
दर्दनाक हादसे गांव में मातम का माहौल
यह दर्दनाक हादसा मनिया थाना क्षेत्र के गडाईच गांव में रविवार को सामने आया, जहां रविवार का दिन पूरे गाँव के लिए मातम लेकर आया। इस दौरान बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए पार्वती नदी में नहाने गए थे। इस हादसे ने न केवल मृतक बच्चों के परिवारों को झकझोर कर रख दिया है बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है। गडाईच गांव के लगभग एक दर्जन से अधिक बच्चे रविवार की छुट्टी का आनंद लेने के लिए पास ही बहने वाली पार्वती नदी पर गए थे। बच्चे नदी के किनारे खेल रहे थे और पानी में नहा रहे थे। इसी बीच खेल-खेल में कुछ बच्चे अनजाने में किनारे से दूर गहरे पानी की तरफ चले गए। खुद को डूबता देख बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें : ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड! करोड़ों की एमडी ड्रग्स बरामद, पुलिस पर फायरिंग
एक दूसरे को बचाने के चक्कर में डूबे तीन मासूम
हादसे की गंभीरता को देखते हुए 12 वर्षीय भूरा (पुत्र रामबरन) और 12 वर्षीय सोनम (पुत्री रघुवीर) के साथ 14 वर्षीय निशु (पुत्री भूरी सिंह) ने हिम्मत दिखाई। इन तीनों ने अपने साथियों को बचाने के लिए गहरे पानी में छलांग लगा दी। हालांकि पार्वती नदी की गहराई और पानी का तेज बहाव उनकी हिम्मत पर भारी पड़ गया। दूसरों की जान बचाने की कोशिश में ये तीनों मासूम खुद पानी की गहराइयों में समा गए। नदी किनारे मौजूद अन्य बच्चों की चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े।
यह भी पढ़ें : शातिर तांत्रिक गिरफ्तार! कम्बल से नोट बरसाने का देता था झांसा
गांव में चीख पुकार से मच गया मातम
ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों को तलाशना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मनिया थाना पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गढ़ाइच गांव में शोक की लहर है। हर घर में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मनियां थाना प्रभारी नीरज शर्मा मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : टोंक में हथियारों का जखीरा! डीएसटी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले एसी में ब्लाॅस्ट! लोगों में सनसनी

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



