शादी में खूनी तांडव! दुल्हन के पिता की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक वारदात सामने आई है। इसको सुनकर लोगों के दिल दहल गए। इस दौरान जिले के बागोर थाना क्षेत्र में संगीत समारोह के दौरान खूनी तांडव हुआ। बीती देर रात दुल्हन के पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैला गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन जनों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से मामले की पूछताछ करने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : पुलिस पर भड़का युवक! फिर युवक को गाड़ी में उठाकर डाल दिया
संगीत समारोह में दुल्हन के पिता की हत्या
बागोर थाना क्षेत्र से सामने आई इस वारदात में लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। यह वारदात लक्ष्मणगढ़ कंजर कॉलोनी में बीती देर रात सामने आई, जब विनोद कंजर की उसके ही भतीजे कमलेश और उसके साथियों ने मिलकर निर्मम हत्या कर दी। इस दौरान घर में संगीत समारोह चल रहा था। विवाद के चलते विनोद के भतीजे कमलेश और उसके साथियों ने समारोह स्थल पर पहुंचकर कुल्हाड़ी से विनोद की निर्मम हत्या कर दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि विनोद की बेटी की 8 जून को शादी होने वाली थी। इससे पहले ही परिवार में मातम हो गया।
यह भी पढ़ें : पायलट को लेकर कांग्रेस में झल्लाहट क्यों? किस वजह से कांग्रेस में डर
विवाद के बाद चाचा के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार
बागोर पुलिस ने बताया कि मृतक विनोद और उसके भतीजे के बीच शादी को लेकर किसी बात पर विवाद हुआ। यह विवाद देखते ही देखते बड़ा रूप ले गया। गुस्साए भतीजे के सिर पर खून सवार हो गया। उसने अपने साथियों के साथ विनोद के सिर पर कुल्हाड़ी और लकड़ियों से ताबड़तोड़ वारकर कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। इधर, हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर बागोर थाना पुलिस और मांडल डीएसपी राहुल जोशी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें : टोंक में फिर खूनी संघर्ष! बीजेपी कार्यकर्ता पर निर्ममता से हमला
पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
इधर, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को घेर लिया और विरोध प्रकट किया। पुलिस ने काफी कड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शव भीलवाड़ा अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। इधर, मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुट गई है। मांडल डीएसपी ने बताया कि जल्द ही शेष आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है।
यह भी पढ़ें : कर्मचारियों से बर्बर मारपीट! बदमाशों ने धमकाया तेरी हत्या कर देंगे

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









