सचिन पायलट का जवाब नही! शालीनता से गहलोत को करारा जवाब
दौसा/जयपुर : राजस्थान में कांग्रेस की सियासत में इस समय टेंपरेचर चढ़ा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीते दिनों सचिन पायलट को लेकर बयान दिया था। इसके बाद बुधवार को फिर से सियासी हलचल मच गई है। सचिन पायलट ने दौसा में बड़ी शालीनता से गहलोत को बड़ा करारा जवाब दिया है। हालांकि उन्होंने गहलोत के नाम का जिक्र भी नहीं किया। यह उनके भाषणों की खासियत है, जहां वे अपने विरोधी को बिना नाम लिए करारा जवाब देते है। इस दौरान पायलट के जवाब पर पंडाल तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इधर, पायलट का यह बयान सियासी गलियारों में काफी चर्चा में है। वहीं राजनीतिक जानकार सचिन पायलट के इस बयान की शालीनता को लेकर कायल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : टोंक में भीषण आग का कहर! लाखों का सामान जलकर राख
मैं बहुत संभल कर बोलता हूं, गहलोत को जवाब
दरअसल, टोंक विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट बुधवार को दौसा जिले के दौरे पर थे। उन्होंने भड़ाना में अपने पिता स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि के मौके पर प्रार्थना सभा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सचिन पायलट ने गहलोत का नाम लिए बगैर उन पर बड़ी शालीनता से हमले किए। उन्होंने कहा कि मेरा कोई व्यक्तिगत शत्रु नहीं है, मैं हमेशा सम्भल कर बोलता हूं। उन्होंने कहा किए राजनीति में सच्चाई के साथ खड़ा होना जरूरी है। अपनी भाषा में संयम होना जरूरी है। बीते दिनों गहलोत के बयान के बाद सियासत सचिन पायलट की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही थी, जो आज उन्होंने बड़ी शालीनता से दी।
यह भी पढ़ें : पुलिस को दबंगई पड़ गई भारी! एसपी के ऑर्डर पर नप गए पुलिसकर्मी
राजनीति में दूसरों को सम्मान देना जरूरी है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पायलट ने इशारों में गहलोत पर निशाना साधा। उनका कहा कि सियासत में भाषा में संयम होना चाहिए। दूसरों को सम्मान देना चाहिए। उन्होंने इशारों में राजनीति में संयम, धैर्य और अनुशासन का महत्व बताया। इधर, सियासी गलियारों में उनका यह बयान बीते दिनों गहलोत के सचिन पायलट पर दिए गए बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मानेसर मुद्दे के बाद सचिन पायलट को निकम्मा, नकारा जैसे शब्दों से संबोधित किया था। इसको लेकर पायलट समय-समय पर गहलोत पर निशाना साधते रहते हैं।
यह भी पढ़ें : सांपों की अठखेलियां! जिसे देखकर लोग दंग रह गए, वीडियो वायरल
गहलोत पर निशाना, मैं दिल से सम्मान करता हूं
अपने भाषण में पायलट ने गहलोत का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति में कई ऐसे लोग हैं, जिनके साथ में काम करता हूं, हो सकता है उनसे मेरे विचार नहीं मिले, लेकिन मैं उन्हें सदैव मान और सम्मान देता हूं। पायलट ने बीते दिनों अशोक गहलोत के दिए गए बयान पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि यदि आप किसी की आंखों में आंखें डाल कर देखेंगे, तो आपको पता चल जाएगा कि कौन सही बोल रहा है और कौन झूठा? उनका यह बयान गहलोत पर माना जा रहा है, जहां बीते दिनों उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान पायलट पर बड़े आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि मेरी और राहुल गांधी की सोच है, मोहब्बत की दुकान खोलनी है।
यह भी पढ़ें : बस में सभी यात्री बिना टिकिट! जानिए कैसे किया कंडक्टर ने यह कारनामा
पायलट कभी कंट्रोवर्सी में नहीं पड़ते
राजस्थान की सियासत में कांग्रेस के नेता सचिन पायलट अपनी अलग ही इमेज को लेकर जाने जाते हैं। वह सदैव विवादित और कंट्रोवर्सी जैसे बयानों से दूर रहते हैं। अपने भाषणों में पायलट कभी भी किसी का नाम लेकर हमला नहीं करते हैं। मानेसर मुद्दे को लेकर जब गहलोत ने पायलट को निकम्मा नकारा कहा, तब भी पायलट ने बड़ी शालीनता से गहलोत के खिलाफ कोई विवादित बयान नहीं दिया। जब भी मौका आया, तो उन्होंने बिना नाम लिए बड़ी शालीनता के साथ गहलोत को करारा जवाब दिया।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






