बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष तो खुद साजिश का शिकार! सचिन पायलट ने ऐसा क्यों कहा
जयपुर : टोंक में बीते दिनों बीजेपी प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल के बयान से अभी भी सियासत गर्म है। इस बीच टोंक विधायक और कांग्रेस के दिग्गज सचिन पायलट ने बड़ी शालीनता से राधा मोहन अग्रवाल और बीजेपी पर जमकर पलटवार कर निशाना साध दिया। पायलट ने तो अपने इस बयान में राजस्थान की बीजेपी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बीजेपी की ही साजिश के शिकार हो गए। मुझे ऐसा लगता है राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजस्थान में पहले दौर पर ही पानी फेर दिया।
यह भी पढ़ें : नाबालिग पर फायरिंग! तो धौलपुर पुलिस ने भी बदमाश का मजा चखा दिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तो खुद साजिश का शिकार हो गए
बीजेपी के राजस्थान प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल के बयान को लेकर सचिन पायलट ने यह प्रतिक्रिया दी। इसको लेकर कांग्रेस के नेता सुशील असोपा ने अपने एक्स अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पायलट राधा मोहन अग्रवाल के बयान को हल्के-फुल्के अंदाज में लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। पत्रकारों के सवाल पर पायलट पहले तो हंसते हुए मुस्कराएं, फिर उन्होंने कहा कि मुझे तो लगता है कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन खुद बड़ी साजिश का शिकार हो गए, क्योंकि यह दौरा राजस्थान में उनका पहला दौरा था, लेकिन मुझे लगता है कि उनके इस दौरे पर पानी फेर दिया। अब कोई पूछ भी नहीं रहा है कि नितिन नबीन आए थे कि नहीं?
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा की हुंकार! बीसलपुर बांध के पानी के लिए अब बड़ा आंदोलन
अखबार में छपने के लिए कुछ लोग कुछ भी कह देते हैं
सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत के दौरान राधा मोहन अग्रवाल पर करारा तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अखबारों में छपने के लिए कुछ भी कह देते हैं। इस पर मैं इतना ध्यान नहीं देता हूं। मेरा ध्यान चिड़िया की आंख की तरफ है, अढ़ाई साल में राजस्थान में बीजेपी की सरकार निष्क्रिय रही है। इसे बाहर निकालना है और अब कांग्रेस की सरकार को लेकर आना है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर कहा कि बेहतर तो यह होता है कि टोंक में कई योजनाएं कांग्रेस राज में लाई गई, वह लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन उनको जानबूझकर लटका रखा हैै। उनका उद्घाटन कर लोगों को राहत दी जाती। उन्होंने कहा कि डेढ़ सौ करोड रुपए का एक पुल बनकर तैयार है। हॉस्पिटल जैसी कई बड़ी-बड़ी परियोजनाएं है, उनका जाकर औपचारिक ही उद्घाटन कर देते, तो कम से कम लोगों को फायदा मिलता।
यह भी पढ़ें : विधायक जयदीप बिहाणी पिटे या अधिकारियों को पीटा? वायरल वीडियो पर लोगों के सवाल
सचिन पायलट के खिलाफ बयान से जमकर विरोध
बता दें कि बीते दिनों बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे को लेकर सियासी टेंपरेचर चढ़ा हुआ है। बीजेपी प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल ने टोंक विधायक सचिन पायलट पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी की। इसमें अग्रवाल ने सचिन पायलट को बहरूपिया कह दिया। इस टिप्पणी के बाद राजस्थान में पायलट समर्थकों में जमकर बवाल मच गया। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में पायलट समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी पायलट के समर्थन में दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें : पत्नी को मारी गोली! भरतपुर शादी में फिर पति ने भी किया सुसाइड
थैला लेकर खूब चक्कर काटा! आखिर ओम बिरला ने किस मंत्री के आगे काटे चक्कर

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
