पूर्व विधायक की दहाड़! दम है तो गिरफ्तार करके दिखाओ

पूर्व विधायक की दहाड़! दम है तो गिरफ्तार करके दिखाओ
Spread the love

सिरोही/जयपुर : राजस्थान के सिरोही में ‘भोपा भगाओ, सिरोही बचाओ, नारे को लेकर सियासत का पारा गर्माहट पर है। इसको लेकर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में सिरोही के शिवगंज पुलिस थाने के बाहर कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध किया। साथ ही प्रशासन की खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने पुलिस को यहां तक चुनौती दे दी कि अगर दम है, तो मुझे गिरफ्तार करके बताओ। इस विरोध प्रदर्शन में संयम लोढ़ा जमकर गरजे।

यह भी पढ़ें : सांसद के खिलाफ सड़कों पर लोग! इस्तीफे की क्यों मांग उठाई

दम है तो गिरफ्तार करके बताओं

दरअसल, सिरोही जिले के शिवगंज में एक युवक की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गई है। ‘भोपा भगाओ, सिरोही बचाओ’ नारे से जुड़े मामले में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के विरोध में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और माली समाज के लोगों ने पुलिस थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना और विरोध दर्ज कराना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दमन किया जा रहा है। अगर यह अपराध है तो प्रशासन मुझे भी गिरफ्तार करके दिखाए।

यह भी पढ़ें : मेरे खिलाफ बड़ी साजिश! अशोक गहलोत का इशारा किसकी तरफ

डीएसपी के आश्वासन के बाद शांत हुआ विरोध

सभा के बाद संयम लोढ़ा अपने समर्थकों के साथ शिवगंज पुलिस थाने पहुंचे, जहां थाने के मुख्य द्वार के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी को अन्यायपूर्ण बताते हुए युवक को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेंद्र वर्मा ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। साथ ही बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पूरे मामले की अलग से जांच करवाई जा रही है। निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। और वहां से रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें : कमांडो ने पुलिसकर्मी को मारे घुसे! हैरान कर देगा मारपीट का वीडियो

5 साल का यह बच्चा कौन? जिसने एसपी और सीओ के आगे चलाई साइकिल

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!