सचिन पायलट ने दिखाया गुस्सा! जब समर्थकों ने पायलट के CM को लेकर लगाए नारे
✍️ मनीष बागड़ी
जयपुर : राजस्थान के वागड़ क्षेत्र में कांग्रेस के दिग्गज सचिन पायलट दो दिवसीय दौरे के तहत रहें। उनका यह दौरा सियासी गलियारों में काफी हलचल पैदा कर रहा है। इस बीच मावली में स्वागत के दौरान बुधवार को पायलट के समर्थकों में काफी जोश में दिखाई दिया। इस दौरान जब पायलट लोगों को संबोधित कर रहे थे। तब समर्थक सचिन पायलट को CM बनाए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। इसे सुनकर एक बार तो सचिन पायलट को नाराज से दिखे और उन्होंने टोकते हुए पर समर्थकों को नारे लगाने से रोक दिया। सियासी गलियारों में यह घटना हलचल मचा रही है।
यह भी पढ़ें : 100 से अधिक भ्रूणों का मार दिया गर्भ में! पुलिस ने दबोचा हैवान को
पायलट के समर्थकों ने लगाए नारे, तो समर्थकों को रोक दिया
वागड़ की सियासत में सचिन पायलट का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सियासी जानकार सचिन पायलट के इस दौरे को आगामी नगर निकाय और पंचायत राज के चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। इधर, मावली में सचिन पायलट का जमकर स्वागत किया गया। इस बीच लोगों ने नारे लगाए कि ‘हमारा CM कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो’, इस पर पायलट ने आपत्ति जताते हुए समर्थकों को रोक दिया। उन्होंने कहा कि ‘आप इस तरह के नारे लगाकर, आप किसी का फायदा नहीं कर रहे हो’। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों पर है।
यह भी पढ़ें : मेंढक-मेंढकी बने दूल्हा-दुल्हन! पूरे शहर ने देखी अनोखी शादी
सचिन पायलट ने क्यों रोक दिया समर्थकों को
मावली में स्वागत के दौरान बुधवार को जब सचिन पायलट ने अपने समर्थकों को नारे लगाने से रोक दिया, तो यह अब सियासी गलियारों में चर्चा में है। आखिर क्यों सचिन पायलट ने अपने समर्थकों को नारे लगाने से रोक दिया? जबकि उनके धुर प्रतिद्वंद्वी अशोक गहलोत अपने स्वागत समारोह के दौरान जाते है, तो अक्सर उनके समर्थक अशोक गहलोत को CM बनाए जाने की मांग उठाते हैं, लेकिन कभी भी गहलोत ने अपने समर्थकों को नारे लगाने से नहीं रोका। राजनीतिक जानकार लोगों का मानना है कि सचिन पायलट हमेशा विवादित राजनीति से दूर रहते हैं। इस तरह के नारेबाजी से पायलट किसी भी विवाद में नहीं फंसना चाहते हैं। लिहाजा उन्होंने अपने समर्थकों को नारे लगाने से रोक दिया।
यह भी पढ़ें : लकड़ी की सीढ़ी पर चढ़े अतिरिक्त मुख्य सचिव! फिर किया छत से स्कूल का निरीक्षण, वीडियो वायरल
पायलट के वागड़ दौरे के पीछे क्या है मायने
सचिन पायलट के वागड़ क्षेत्र के दो दिनों के दौरे ने कांग्रेस की सियासत में हलचल मचा रखी है। इस दौरे में सचिन पायलट ने दो दिनों में पांच जिले और 10 विधानसभा क्षेत्र को कवर किया है। इसके पीछे पायलट की काफी स्ट्रांग प्लानिंग है। वही सियासी जानकार लोगों को मानना है कि वागड़ क्षेत्र में ट्राइबल पार्टी के आने के बाद कांग्रेस का जनाधार काम हुआ है, ऐसी स्थिति में वागड़ क्षेत्र के कांग्रेस की पकड़ फिर से मजबूत करने के लिए वहां के नेताओं ने सचिन पायलट को उपयुक्त माना हैं। माना जा रहा है कि वागड़ क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं के बुलावे के बाद ही सचिन पायलट ने इस क्षेत्र के युवाओं और नेताओं को एकजुट करने का प्रयास किया है। इस दौर में जिस तरीके से पायलट के कार्यक्रम में युवाओं में जोश देखने को मिला है। उससे कहीं ना कहीं यह साबित हो रहा है कि पायलट ने युवाओं को एकजुट करने में काफी हद तक सफलता प्राप्त की है।
यह भी पढ़ें : ‘दुश्मनी जमकर करो, लेकिन एक खिड़की खुली रखो’, वसुंधरा राजे का इशारा किसकी तरफ
100 से अधिक भ्रूणों का मार दिया गर्भ में! पुलिस ने दबोचा हैवान को

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






