कमांडो ने पुलिसकर्मी को मारे घुसे! हैरान कर देगा मारपीट का वीडियो
अलवर/जयपुर : राजस्थान में इन दिनों पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच अलवर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक पुलिसकर्मी और सेना के कमांडो के बीच सरे आम मारपीट और हाथापाई की घटना सामने आई। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान दोनों ही आपस में बुरी तरह उलझ गए। पुलिस और कमांडो एक दूसरे पर जमकर घूसे से बरसते हुए नजर आए। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, जो दोनों में बीच बचाव करती हुई नजर आई।
यह भी पढ़ें : 5 साल का यह बच्चा कौन? जिसने एसपी और सीओ के आगे चलाई साइकिल
पुलिसकर्मी और कमांडो ने एक दूसरे पर बरसाएं घुसे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो अलवर का बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो को लेकर ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ पुष्टि नहीं करता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में बताया गया है कि अलवर में ट्रैफिक नियमों और गलत तरीके से चालान काटने को लेकर एक हेड कांस्टेबल और सेना के कमांडो के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे की गिरेबान पकड़कर उलझ गए। इस दौरान पुलिस कर्मी ने कमांडो को थप्पड़ मार दी। इससे आक्रोशित कमांडो ने भी पुलिस कर्मी पर घूसे जड़ दिए। काफी देर तक दोनों में जमकर मारपीट हुई। इस बीच लोग दोनों को छुड़ाकर बीच बचाव करते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें : आप जस्यो सीएम ना देख्यो, बुजुर्ग महिला की बातचीत का रोचक वीडियो
घटना का वीडियो देखने के इस फेसबुक लिंक पर जाए👇
https://www.facebook.com/share/v/1GBAjxQZsY/
सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी को कर रहे हैं ट्रॉल
इस दौरान जब पुलिसकर्मी और कमांडो के बीच मारपीट हो रही थी, तभी वहां मौजूद कुछ लोग बीच बचाव करते हुए नजर आए। वहां मौजूद लोग पुलिस से कह रहे थे कि यह हमारे गांव का है और फौज में कमांडो है, इसे छोड़ दीजिए। इस दौरान कमांडो को पुलिसकर्मी घेर लेते हैं। पुलिसकर्मी के साथ मारपीट में कमांडो की टी शर्ट फट जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर कुछ लोग पुलिस की दादागिरी को लेकर कमांडो के पक्ष में बोलते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए यूजर्स पुलिस को ट्रोल भी कर रहे हैं। इधर, बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस ने कमांडो के खिलाफ राजकार्य बाधा का मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें : मेरे खिलाफ बड़ी साजिश! अशोक गहलोत का इशारा किसकी तरफ

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






