सांसद के खिलाफ सड़कों पर लोग! इस्तीफे की क्यों मांग उठाई

सांसद के खिलाफ सड़कों पर लोग! इस्तीफे की क्यों मांग उठाई
Spread the love

धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में सांसद भजनलाल जाटव के बयान से बवाल मच गया है। इसको लेकर वैश्य समाज सांसद के खिलाफ लामबद्ध हो गया है। समाज ने सड़कों पर उतरकर संासद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही उनके इस्तीफे की मांग भी की है। दरअसल, सांसद भजनलाल जाटव के खिलाफ यह विरोध उनके कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर है, जो उन्होंने बीते दिनों दिया था। इस बयान पर अब बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच वैश्य समाज ने धौलपुर में एसडीएम को ज्ञापन देकर सांसद से इस्तीफे की मांग की है।

यह भी पढ़ें : मेरे खिलाफ बड़ी साजिश! अशोक गहलोत का इशारा किसकी तरफ

ज्ञापन में बताया कि करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव द्वारा वैश्य समाज के प्रति दिए गए बयान से प्रदेश सहित धौलपुर जिले के संपूर्ण वैश्य समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। महासमिति ने इस बयान की कड़ी निंदा की है। ज्ञापन में बताया कि सांसद को किसी भी समाज विशेष के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। एक संवैधानिक पद पर रहते हुए इस प्रकार की टिप्पणी उनकी संकीर्ण एवं ओछी मानसिकता को दर्शाती है। महासमिति ने मांग की कि सांसद भजनलाल जाटव सार्वजनिक रूप से वैश्य समाज से माफी मांगने को कहा हैं। साथ ही यह भी मांग की है नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दें।

यह भी पढ़ें : कमांडो ने पुलिसकर्मी को मारे घुसे! हैरान कर देगा मारपीट का वीडियो

वंशिका गर्ग की मौत पर भी उठाए सवाल

इस दौरान धौलपुर जिला अग्रवाल महासमिति के पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषि मित्तल के नेतृत्व मेें दिए गए ज्ञापन में बताया कि जयपुर के प्रताप नगर निवासी मनीष गर्ग की 15 वर्षीय पुत्री वंशिका गर्ग की 6 जून 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया। घटना के बाद मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और उन्हें संरक्षण मिलने की आशंका पैदा हो रही है। इसे लेकर महासमिति ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

यह भी पढ़ें : 5 साल का यह बच्चा कौन? जिसने एसपी और सीओ के आगे चलाई साइकिल

सांसद भजनलाल जाटव ने यह दिया था विवादित बयान

बता दें कि सांसद भजनलाल जाटव करौली धौलपुर से कांग्रेस के सांसद हैं। उन्होंने बीते दिनों अलवर के रेणी में एक सभा के दौरान ब्राह्मण, अग्रवाल और सवर्ण समाज को लेकर विवादित टिप्पणी की। इसमें उन्होंने कहा कि आज ब्राह्मण और अग्रवाल भविष्य समाज के युवाओं को शादी के लिए लड़कियां नहीं मिल रही हैं। लोग सोच रहे हैं कि एसटी या एससी की लड़कियां भी मिल जाए, तो शादी करने को तैयार है। इस विवादित बयान के बाद सवर्ण समाज में सांसद भजनलाल जाटव के खिलाफ जमकर आक्रोश से लगातार विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं।

मेरे खिलाफ बड़ी साजिश! अशोक गहलोत का इशारा किसकी तरफ

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!