5 साल का यह बच्चा कौन? जिसने एसपी और सीओ के आगे चलाई साइकिल

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में रविवार को फिट इंडिया अभियान के तहत एसपी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने योगाभ्यास किया। इसके बाद साइकिल से रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया। इस बीच रैली में एक नन्हा बच्चा आकर्षण का केंद्र रहा। यह बच्चा एसपी और सीओ के आगे साइकिल चलाता हुआ नजर आया। इसे देखकर एक बार तो टोंक शहर के लोग हैरान रह गए। बाद में पता चला कि यह बच्चा और कोई नहीं, टोंक सिटी सीओ मृत्युंजय मिश्रा का बेटा है। जिसने अपने हौंसलों से लोगों को फिट इंडिया अभियान का बड़ा संदेश दिया हैै।
यह भी पढ़ें : आप जस्यो सीएम ना देख्यो, बुजुर्ग महिला की बातचीत का रोचक वीडियो
5 साल के बच्चे को देखकर लोग हुए हैरान
दरअसल, फिट इंडिया अभियान के चलते टोंक एसपी रोशन मीणा के नेतृत्व में पुलिस लाइन में अधिकारियों और जवानों ने योग अभ्यास किया। साथ ही एसपी ने जवानों को स्वस्थ रहने के लिए योग अभ्यास की जरूरत बताई। इसके बाद एसपी रोशन मीणा और टोंक सीओ मृत्युंजय मिश्रा के नेतृत्व में अधिकारी और जवानों ने साइकिलिंग शुरू की। इस दौरान साइक्लिंग में मृत्युंजय मिश्रा का 5 साल का बेटा शाश्वत मिश्रा भी शामिल हुआ। वह भी अपने पिता के साथ साइकिल लेकर निकला। वह अधिकारियों के आगे-आगे साइकिल चला रहा था, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें : कमांडो ने पुलिसकर्मी को मारे घुसे! हैरान कर देगा मारपीट का वीडियो
छोटी साइकिल के जरिए बड़े जज्बे का दिया संदेश
टोंक एसपी रोशन मीणा और सीओ मृत्युंजय मिश्रा जब जवानों के साथ साइक्लिंग के लिए रवाना हुए, तो उनके आगे 5 साल का शाश्वत मिश्रा भी अपनी छोटी सी साइकिल लेकर रवाना हो गया। वह अधिकारियों के आगे आगे अपनी साइकिल चलाते हुए जा रहा था। इस नजारे को देखकर टोंक शहर के लोग भी हैरान रह गए। शाश्वत मिश्रा टोंक के एक निजी स्कूल की फर्स्ट में पढ़ता है। उससे जब पत्रकारों ने बातचीत की, तो वह खिलखिला कर खुश नजर आया। उसने बताया कि साइक्लिंग में उसे बहुत मजा आया। हांलाकि जब शाश्वत थक गया तो वह अपने पापा सिटी सीओ मृत्युजंय मिश्रा की साइकिल पर उनके आगे बैठ गया। पुलिस अधिकारियों की यह साइकिल रैली टोंक घंटा घर चौराहे पर पहुंचा।
यह भी पढ़ें : सचिन पायलट फिर होंगे पीसीसी अध्यक्ष! जानिए इसके पीछे बड़ी वजह
आप जस्यो सीएम ना देख्यो, बुजुर्ग महिला की बातचीत का रोचक वीडियो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









