बस में सभी यात्री बिना टिकिट! जानिए कैसे किया कंडक्टर ने यह कारनामा

झालावाड़/जयपुर : राजस्थान के झालावाड़ में रोडवेज बस के एक कंडक्टर का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बस कंडक्टर ने बिना टिकट के यात्रियों को बस में बैठा रखा था। फ्लाइंग की टीम उस समय दंग रह गई। जब पूरी बस के यात्री बिना टिकट पाए गए। बस में उस समय 70 यात्री सवार थे, जिनमें 68 यात्रियों के पास टिकट नहीं मिले। केवल दो यात्रियों के पास ही टिकट थे। इस पर फ्लांइग की टीम ने आरोपी कंडक्टर पर रिमार्क लगाकर प्रतिबंधित कर दिया है। संभवतः यह किसी कंडक्टर के भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा मामला है। इस कार्रवाई से रोडवेज विभाग में खलबली मच गई।
यह भी पढ़ें : पूर्व विधायक की दहाड़! दम है तो गिरफ्तार करके दिखाओ
पूरी बस में मिले बिना टिकट की यात्री
हैरान कर देने वाला यह मामला झालावाड़ डिपो की रोडवेज बस से सामने आया है, जहां सोमवार देर शाम बस कोटा की तरफ जा रही थी। इस बीच मंडावर के समीप रोडवेज विभाग के संभाग प्रबंधक एनके मीणा के नेतृत्व में फ्लाइंग टीम ने बस को रोका। जब फ्लाइंग की टीम ने बस में चढ़कर यात्रियों के टिकट चेक किया, तो फ्लाइंग टीम दंग रह गई। बस में करीब पूरे यात्री बिना टिकट थे। बस में 70 यात्रियों में 68 यात्रियों के पास टिकट नहीं थे, जबकि केवल दो यात्री ऐसे थे। जिनके पास टिकट पाए गए।
यह भी पढ़ें : सांसद के खिलाफ सड़कों पर लोग! इस्तीफे की क्यों मांग उठाई
फ्लाइंग ने रिमार्क लगाकर लगाई पेनल्टी
इस दौरान फ्लाइंग की टीम ने कंडक्टर की रिपोर्ट पर रिमार्क लगाकर प्रतिबंधित किया। यह कंडक्टर सारथी योजना के तहत कॉन्ट्रैक्ट पर लगाया गया था। आरोपी बस सारथी की सिक्योरिटी डिपाजिट राशि को जब्त कर लिया गया। साथ ही बिना टिकट पाए गए यात्रियों के आधार पर 5410 रुपए की पेनल्टी लगाई गई। इस कार्रवाई से रोडवेज विभाग में हड़कंप मच गया। बता दें कि झालावाड़ डिपो में इस तरह कई बार मामले सामने आ चुके है। वहां लगातार रोड़वेज को राजस्व आय में घाटा हो रहा है।
यह भी पढ़ें : मेरे खिलाफ बड़ी साजिश! अशोक गहलोत का इशारा किसकी तरफ
पहले भी 63 यात्रियों का मामला आया था
बता दें कि झालावाड़ जिले में रोडवेज विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर कई बार लगातार मामले सामने आए हैं। इससे पहले भी यात्री बिना टिकट पाए गए थे। वर्ष 2024 में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, तब भी जोधपुर से झालरापाटन की तरफ आ रही बस में फ्लाइंग ने करवाई की। इस कार्रवाई में बस में करीब 63 यात्री बिना टिकट पा गए। उस समय भी मंडाना के समीप फ्लाइंग ने यह कार्रवाई की थी। तब भी एक यात्री के पास एक टिकट मिला। यह कार्रवाई भी उस समय की सबसे बड़ी कार्रवाई थी। तब आरोपी कंडक्टर विपुल पारीक को संस्पेड कर दिया गया था।

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









