सांपों की अठखेलियां! जिसे देखकर लोग दंग रह गए, वीडियो वायरल

धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में दो सांपों के जोड़े का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो सांप आपस में अठखेलियां करते हुए नजर आए। इस नजारे को जिसने भी देखा वह दंग रह गया। इस दुर्लभ नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर, दो सांपों की अठखेलियां करने के नजारे को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : डांस से लोगों को जागरूक! यह कैसी युवक की अनोखी मुहिम
दो सांपों की अठखेलियां, बनी चर्चा का विषय
हैरान कर देने वाला यह नजारा धौलपुर जिले के सैंपऊ उपखंड के परउआ गांव में सामने आया। जब एक ईंट के भट्टे के पास दो सांप आपस में अठखेलियां करते हुए नजर आए। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे लोगों ने जब यह नजारा देखा तो दंग रह गए। जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी सूचना मिली, तो इस नजारे को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। काफी देर तक दोनों सांप अठखेलियां करते हुए नजर आए। लोगों ने इस दुर्लभ नजारे को लेकर वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
यह भी पढ़ें : पूर्व विधायक की दहाड़! दम है तो गिरफ्तार करके दिखाओ
सांपों की अठखेलियां के पीछे यह मान्यता
दो सांपों की अठखेलियां का यह नजारा दुर्लभ माना जाता है। इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तरह-तरह की मान्यताएं हैं। ग्रामीण क्षेत्र में नाग नागिन के प्रेम मिलन से इस घटना को जोड़कर देखा जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस घटना को काफी शुभ माना जाता है। लोगों के कहना है कि यह नजारा जो देखता है, वह सौभाग्य का प्रतीक है। हालांकि विज्ञान इस घटना को सांपों के प्रजनन से जोड़कर मानता है।
बस में सभी यात्री बिना टिकिट! जानिए कैसे किया कंडक्टर ने यह कारनामा

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









