DCP ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को कहा ‘साहब’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर से क्यों चर्चा में आई, यह पुरानी वीडियो क्लिप

DCP ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को कहा ‘साहब’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर से क्यों चर्चा में आई, यह पुरानी वीडियो क्लिप
Spread the love

जयपुर/नई दिल्ली : मुंबई में बॉलीवुड एक्टर्स टाइगर श्रॉफ पर बीती देर शाम फायरिंग की घटना ने लोगों में हड़कंप मचा दिया है। हालांकि, इस घटना में टाइगर श्रॉफ से कुशल बच गए। इस हमलेे के पीछे एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है। यह गैंग राजस्थान में भी काफी सक्रिय है, जहां आएं दिन फिरौती के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच बिश्नोई से जुड़ा हुआ दिल्ली पुलिस के डीसीपी अभिषेक धानिया का प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फिर से शेयर किया जा रहा है, जो फिर से काफी चर्चा में बना हुआ। इस वीडियो में डीसीपी लॉरेंस बिश्नोई साहब कहते हुए नजर आए। इसे अब यूजर्स पुलिस में भी लॉरेंस बिश्नोई का खौफ बता रहे हैं।

लॉरेंस बिश्नोई साहब वीडियो का क्या है पूरा मामला

दरअसल, सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा जा रहा यह वीडियो पिछले साल अगस्त का बताया जा रहा है। इसमें दिल्ली पुलिस के ईस्ट डीसीपी अभिषेक धानिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लॉरेंस बिश्नोई साहब कह डाला। बता दें कि दिल्ली के एक ज्वेलरी शोरूम में करीब 25 लाख रुपए की उगाई के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीपी कहते हुए नजर आएगी मैं अभी सर्टिफाइड नहीं कर सकता, लेकिन मैसेज और कॉल में लॉरेंस बिश्नोई साहब का नाम लिया गया है। इधर, टाइगर श्रॉफ पर किए गए हमले में लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया है। इसी के चलते डीसीपी के इस पुराने वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स प्रतिक्रिया देते हुए इसे लॉरेंस बिश्नोई का खौफ बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : रघु शर्मा ने पुलिस को कहा ‘बेशर्म’, कहा चाहे ‘भजनलाल को बुलवा लो’, हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी पर भड़के पूर्व मंत्री

वीडियो पर डीसीपी ने दी थी सफाई

पीछे से साल अगस्त में जब यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हुई, तो डीसीपी धानिया जमकर ट्रॉल हुए। बाद में डीसीपी ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी। डीसीपी ने कहा कि उनसे पहले एक ओमवीर बिश्नोई नाम के वरिष्ठ अधिकारी डीसीपी थे, सरनेम के कन्फ्यूजन के चलते अनजाने में उनसे लॉरेंस बिश्नोई के नाम के आगे साहब निकल गया। इधर, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर से यह पुरानी वीडियो क्लिप चर्चा में है।

यह भी पढ़ें : CM भजनलाल की नवरात्र पर बड़ी सौगात, जानिए महिला सुरक्षा के लिए मजबूत प्लान

बीती देर शाम टाइगर श्रॉफ पर हुआ था हमला

बता दें कि फिल्म एक्ट्रेस टाइगर श्रॉफ पर बीती देर शाम हमला हुआ। इस दौरान तीन मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनकी बीएमडब्ल्यू कार पर 5 से 7 राउंड गोलियां फायर किए। हालांकि इस घटना में टाइगर सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ पर गोली लगी। इस दौरान टाइगर ने दिलेरी दिखाते हुए खुद ड्राइवर की सीट पर बैठकर अपने घायल साथी को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में एक ऑडियो क्लिप सामने आई है। जिसमें हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। इधर, फायरिंग के तीन आरोपियों के कोटा में पकड़े जाने की खबर भी सामने आ रही है। हालांकि इसको लेकर अभी पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में BJP विधायक पर हमला, गोपीचंद मीणा की कार पर पथराव, जानिए पूरी डिटेल

राजस्थान में पूर्व विधायक को भी मिली धमकी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग राजस्थान में भी लगातार सक्रिय है। गैंग की तरफ से नेताओं, व्यापारियों को धमकी के कई मामले सामने आए हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को जान से मारने की धमकी से हड़कंप मच गया है। इस दौरान संयम लोढ़ा को एक दिन में तीन बार विदेशी नंबरों से जान से मारने की खुली चेतावनी दी गई। इस मामले में धमकी देने वाले ने खुद का नाम आरजू बिश्नोई बताते हुए लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया। इस मामले की जांच में सामने आया कि हरियाणा का शूटर साहिल इस मामले को देख रहा है। वही शिवगंज के पास पालड़ी रोड स्थित पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के फार्म हाउस पर कुछ लोगों के रेकी करने की गतिविधि सामने आई है, जो वहां आसपास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।

लेखक : मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author