दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़! फिर दोस्त की हत्या, भीलवाड़ा में यह क्या

दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़! फिर दोस्त की हत्या, भीलवाड़ा में यह क्या
Spread the love

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में हैरान करने वाली खौफनाक वारदात सामने आई, जहां चाकू से एक युवक अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। यह विवाद दो दोस्तों के बीच में हुआ था। आरोपी युवक ने पहले दोस्त की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना से नाराज होकर मृतक ने जब अपने दोस्त से इसकी शिकायत की, तो आरोपी को नागवार गुजरा। उसने अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाद मेें आरोपी को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष तो खुद साजिश का शिकार! सचिन पायलट ने ऐसा क्यों कहा

दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़, फिर दोस्त की हत्या

हैरान कर देने वाला यह मामला भीलवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां पंचवटी कॉलोनी में बीती देर शाम यह रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई। इसमें पीड़ित रवि अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहा था। इस बीच पंचवटी चौराहे पर आरोपी दिलीप भाटी वहां मिला। दिलीप ने पहले रवि की पत्नी से छेड़छाड़ की थी। इसको लेकर रवि ने दिलीप को शिकायत की। इसके चलते दोनों में विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर दिलीप ने रवि पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से लहुलुहान हो गया। इस दौरान रवि की पत्नी ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें : नाबालिग पर फायरिंग! तो धौलपुर पुलिस ने भी बदमाश का मजा चखा दिया

चाकूबाजी की घटना से इलाके में मची सनसनी

पंचवटी चौराहे पर सरेआम चाकू बाजी की घटना से लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों में भय का माहौल हो गया। वहीं रवि को अस्पताल में भर्ती करने पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने  आरोपी दिलीप को डिटेन कर लिया। बताया जा रहा है रवि ऑटो चालक है। इधर, रवि की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों सौंप दिया है। इधर, डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि आरोपी दिलीप भाटी को हिरासत में लिया गया है और पुलिस उससे लगातार पूछताछ करने में जुट गई है। प्राथमिक जांच के अनुसार मामले के प्रेम प्रसंग का होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा की हुंकार! बीसलपुर बांध के पानी के लिए अब बड़ा आंदोलन

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष तो खुद साजिश का शिकार! सचिन पायलट ने ऐसा क्यों कहा

 

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!