बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन टोंक आएं, जानिए उन्होंने क्या क्या कहा?

टोंक : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को टोंक जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने टोंक सहित प्रदेश के सात बीजेपी कार्यालयों का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने राजस्थान की गौरवशाली परंपरा की जमकर तारीफ की। इस दौरान कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया। बीते दिनों नारी वंदन अधिनियम गिराए जाने के बाद कांग्रेस को सवालों के कटघरे में खड़े करते भी नबीन ने पूछा कि आखिर महिलाओं का सम्मान छीनने का अधिकार कांग्रेस को किसने दिया है? उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि बीजेपी जल्द नारी वंदन अधिनियम को पास करवा कर महिलाओं को फिर से उनका सम्मान दिलवाएगी।
यह भी पढ़ें : विधानसभा ब्लाॅस्ट धमकी! इस बार मजाक नहीं विस्फोट होगा, वीआईपी..
राजस्थान में आना ही गौरवान्वित है
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने 20 मिनट के भाषण में राजस्थान की गौरवशाली परंपरा की जमकर तारीफ की। उन्होंने महाराणा प्रताप समेत वीर सपूतों को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए राजस्थान में आना ही गौरवान्वित होना है। उन्होंने कहा कि जब वह 2006 में पहली बार सबसे कम उम्र के विधायक बने, तो राजस्थान ही ऐसा प्रदेश है। जिन्होंने पहली बार उन्हें इसका सम्मान दिया। अपने संबोधन में नितिन नबीन ने श्रीनाथजी, एकलिंग जी, सालासर धाम, मेहंदीपुर बालाजी, पुष्कर ब्रह्मा जी मंदिर समेत विभिन्न धार्मिक स्थानों का जिक्र करते हुए नमन किया।
यह भी पढ़ें : धौलपुर दर्दनाक हादसा! एक एक कर तीन बच्चे डूब गए, गांव में मातम
संकल्प को मजबूत करने का स्थान है कार्यालय
इससे पहले बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रदेश के टोंक, पाली, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बाड़मेर, जालौर, चूरू, और बूंदी सहित सात स्थानों पर बीजेपी कार्यालय का रिमोट कंट्रोल से बटन दबाकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का एक केंद्र है। 2047 के विकसित भारत और विकसित राजस्थान का सपना हमेशा साकार करना है, तो कार्यालय के माध्यम से ही कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश में 600 से अधिक बीजेपी के कार्यालय बन चुके हैं। उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं के त्याग को भी याद करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, क्योंकि कार्यकर्ताओं से ही कार्यालय होता है।
यह भी पढ़ें : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले एसी में ब्लाॅस्ट! लोगों भयभीत
नबीन ने भैंरू सिंह शेखावत को भी किया याद
अपने संबोधन में नितिन नबीन बीजेपी के दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री और उपराष्ट्रपति भैंरू सिंह शेखावत को याद करना नहीं भूले। उन्होंने शेखावत को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान में पार्टी को मजबूत आधारशिला देने का कार्य किया है। इसलिए उनके योगदान को नहीं बुलाया जा सकता। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आगामी 4 मई को वहां बीजेपी का कमल खिलेगा और पार्टी का झंडा लहराएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे विश्व में देश को सम्मान देने का काम किया है।
यह भी पढ़ें : ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड! करोड़ों की एमडी ड्रग्स बरामद, पुलिस पर फायरिंग
कार्यकर्ताओं का केंद्र होता है कार्यालय : सीएम
समारोह को सीएम भजनलाल शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में बीजेपी ने ही परिवर्तन लाने का काम किया है। जिसका परिणाम यह है कि पूरे विश्व में देश गौरवान्वित हो रहा है। बीजेपी ने ही देश में आतंकवाद को खात्मा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का कार्यालय एक भवन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं का केंद्र होता है। यहीं से नीति और संगठन को गति मिलती है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम में बीजेपी राजस्थान प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी, महामंत्री मिथिलेश गौतम, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, देवली विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा ने भी संबोधित किया। मंच पर पूर्व जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व विधायक अजीत मेहता, जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान राजेंद्र पराणा समेत कई नेता मौजूद थे।
गृह राज्य मंत्री से महिलाओं की मजाक! नोट वारे खिलाई मिठाई, वीडियो वायरल

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



