नाबालिग पर फायरिंग! तो धौलपुर पुलिस ने भी बदमाश का मजा चखा दिया

धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। जिसने बीते दिनों एक नाबालिग लड़की पर फायरिंग कर कातिलाना हमला किया। हालांकि नाबालिग इस घटना में घायल हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस वारदात को लेकर धौलपुर एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाश को दबोच कर, सलाखों के पीछे भेज दिया। इस मामले में पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ करने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा की हुंकार! बीसलपुर बांध के पानी के लिए अब बड़ा आंदोलन
घर के बाहर से नाबालिग पर देसी कट्टे से किया फायर
हैरान कर देने वाली यह वारदात धौलपुर शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र की है, जहां गत 27 अप्रैल को यह वारदात सामने आई। निहालगंज गंज थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर एक पीड़ित ने मामला दर्ज कराया। जिसमें बताया कि 27 अप्रैल की दोपहर घर पर उसकी बेटी अकेली थी, घर पर कोई नहीं था। इस बीच आरोपी युवराज उर्फ राज वहां आया और उसकी बेटी को घर से बाहर आने के लिए कहा, लेकिन जब वह बाहर नहीं निकली, तो गुस्से में आग बबूला हुए आरोपी ने देसी कट्टे से फायर किया, जो गेट पर जाकर लग गई। इस पर जब पीड़ित की बेटी ने गेट खोला, तो उसने फिर से दूसरा फायर किया, जो उसके पैर में लगी। इससे वह घायल हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर आए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने इस दौरान उसकी बेटी को मारने की धमकी दी। इधर, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें : थैला लेकर खूब चक्कर काटा! आखिर ओम बिरला ने किस मंत्री के आगे काटे चक्कर
एसपी के एक्शन पर फिर दबोच लिया आरोपी को
फायरिंग की घटना से लोगों में भय फैल गया। इधर, पीड़ित की रिपोर्ट पर धौलपुर पुलिस हरकत में आई। मामले की गंभीरता देखते हुए एसपी विकास सांगवान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीमों का गठन किया। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी, इसको लेकर दबिश भी दी गई। बाद में पुलिस को आरोपी को दबोचने में सफलता मिली। पुलिस ने आरोपी युवराज उर्फ राज 21 को मारोली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बड़ापुरा का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट, फायरिंग और आर्म्स एक्ट के तहत के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : विधायक जयदीप बिहाणी पिटे या अधिकारियों को पीटा? वायरल वीडियो पर लोगों के सवाल
नरेश मीणा की हुंकार! बीसलपुर बांध के पानी के लिए अब बड़ा आंदोलन

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



