नरेश मीणा की हुंकार! बीसलपुर बांध के पानी के लिए अब बड़ा आंदोलन

टोंक : युवा नेता नरेश मीणा एक बार फिर भजनलाल सरकार के लिए परेशानी खड़ी करने वाले। उन्होंने जल्द ही टोंक में बड़े आंदोलन का आगाज करने की हुंकार भरी है। इसके चलते अब टोंक की नई कलेक्टर IAS टीना डाबी के सामने नहीं बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है। नरेश का यह आंदोलन इस बार देवली के लोगों के लिए होगा। कारण भीषण गर्मी में पेयजल संकट से परेशान लोगों की समस्या सुनकर नरेश मीणा ने यह धरना देने निश्चय किया है। इसको लेकर उन्होंने देवली उनियारा के लोगों से भी समर्थन मांगा। नरेश मीणा ने कहा वह चाहते है कि लोगों के घरों में मीठा पानी पीने को मिले। यदि लोगों का समर्थन मिला, तो वह इसे उसके मुकाम तक जरूर पहुंचाएंगे।
यह भी पढ़ें : थैला लेकर खूब चक्कर काटा! आखिर ओम बिरला ने किस मंत्री के आगे काटे चक्कर
नरेश की हुंकार, मीठे पानी के लिए अब होगा धरना प्रदर्शन
नरेश के धरना प्रदर्शन के ऐलान का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 1 मई का है, जब नरेश मीणा ने देवली के सतवाडा गांव में मीणा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने आंदोलन के लिए हुंकार भरते हुए कहा कि बीसलपुर बांध का मीठा पानी जयपुर, अजमेर और दूदू है, अन्य स्थानों पर जा रहा है, लेकिन यहां के रहने वाले वांशिदे के लिए पानी नहीं है, यह बड़ा दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि अभी शादी ब्याह का सीजन चल रहा है। यह कम हो जाएं, फिर जल्दी ही एक बड़े आंदोलन का आगाज किया जाएगा। जिसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों के घर-घर में बीसलपुर बांध का मीठा पानी मिले।
यह भी पढ़ें : विधायक जयदीप बिहाणी पिटे या अधिकारियों को पीटा? वायरल वीडियो पर लोगों के सवाल
नरेश मीणा ने लोगों से मांगा आंदोलन का समर्थन
नरेश मीणा ने आंदोलन का ऐलान करते हुए लोगों से समर्थन मांगा। साथ ही कहा कि यदि आप मुझे समर्थन देंगे, तो मुझे ताकत मिलेगी और अगर आप इस आंदोलन में नहीं आएंगे, तो भी मैं पीपलोदी में जो हादसा हुआ था, उन सात बच्चों के लिए धरना दिया, ठीक वैसे ही आंदोलन करूंगा, भूख हडताल पर बैठूंगा। इस दौरान नरेश मीणा ने माफियाओं पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बजरी माफियाओं की वजह से लोगों को एक-एक ट्रॉली के 8 हजार तक का दाम चुकाने पड़ रहे हैं। इससे लोग बुरी तरह परेशान है।
यह भी पढ़ें : पत्नी को मारी गोली! भरतपुर शादी में फिर पति ने भी किया सुसाइड
गांवों में माता बहनों ने बताई मुझे अपनी पीड़ा
नरेश मीणा ने कहा की अभी शादी समारोह का सीजन चल रहा है। इसके चलते वह सीतापुरा, पनवाड, दूनी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गए, जहां उन्हें वहां की माता बहनों ने उन्हें अपनी पीड़ा बताई। गर्मी का दौर चल रहा है, लेकिन पीने का पानी नसीब में नहीं है। आज बीसलपुर बांध का पानी जयपुर, अजमेर जैसे दूसरे स्थानों पर जा रहा है, लेकिन गांवों के लोग प्यासे हैं। नलों में एक भी बूंद नहीं आ रहा है। नरेश ने कहा कि माता बहनों ने उनसे कहा कि बेटा हमें तुमसे उम्मीद है कि तू हमारे घरों तक पानी पहुंचाएगा। इस पर नरेश ने कहा मुझे लगता है कि अब एक हुंकार देवली उनियारा की तरफ भी करनी होगी।
यह भी पढ़ें : महिला की किड़नी गायब! बीकानरे में नसबंदी की आड़ में अंगों की तस्करी
थैला लेकर खूब चक्कर काटा! आखिर ओम बिरला ने किस मंत्री के आगे काटे चक्कर

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



