सचिन पायलट का जलवा! केरल चुनाव से राजस्थान में बदलेगी समीकरण

सचिन पायलट का जलवा! केरल चुनाव से राजस्थान में बदलेगी समीकरण
Spread the love

जयपुर : कांग्रेस के दिग्गज नेता और टोंक विधायक सचिन पायलट ने एक बार फिर अपना कौशल साबित कर दिया हैं। इसको लेकर सियासत में जमकर चर्चाएं शुरू हो गई है। देश में सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आए। इस परिणाम केरल में कांग्रेस का जो प्रभाव दिखाई दिया। उसने ही पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में कांग्रेस की लाज रखी है। इधर, केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का श्रेय अब सचिन पायलट के खाते में जाता दिख रहा है। सचिन पायलट ने केरल विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ पर्यवेक्षक के तौर पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चुनाव परिणाम के बाद पायलट ने अपने चुनावी कौशल का लोहा मनवा दिया है। ऐसे में अब चर्चा शुरू हो गई है कि क्या केरल चुनाव परिणाम के बाद सचिन पायलट का राजस्थान में सियासी कद और बढे़गा? इसके लेकर सियासी जोड़ बाकी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें :- बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष तो खुद साजिश का शिकार! सचिन पायलट ने ऐसा क्यों कहा

केरल चुनाव को लेकर पायलट ने बहाया था जमकर पसीना

कांग्रेस में अपना मजबूत वजूद रखने वाले सचिन पायलट को इस बार पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी। इसे पायलट ने बखूबी निभाया। उन्होंने साबित कर दिया है कि वह राजस्थान तक ही सीमित नहीं हैं। केरल में भी चुनाव प्रचार के दौरान सचिन पायलट का क्रेज देखने को मिला। इस चुनाव में पायलट ने पार्टी के लिए जमकर पसीना बहाया। उन्होंने केरल में 5 दर्जन अधिक कांग्रेसी उम्मीदवारों के पक्ष में कैंपेन चलाया। इस कैंपेन में उन्होंने जनसभाएं और रोड शो भी किए। उन्होंने 14 जिलों में से 10 जिलों का दौरा किया। देश में सोमवार को केरल के आए चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस को जीत मिली। इसके इसको लेकर अब सचिन पायलट को इसका श्रेय दिए जाने की चर्चाएं शुरू हो गई है। पायलट समर्थक भी सोशल मीडिया पर केरल चुनाव को लेकर जीत का श्रेय दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें :-बीजेपी का प्लान फेल! सचिन पायलट कमजोर होने की जगह और मजबूत?

राजस्थान में पायलट का बढ़ेगा सियासी कद!

केरल चुनाव परिणाम के बाद सचिन पायलट को लेकर सियासत में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। केरल की जीत को लेकर अब सचिन पायलट के लिए प्लस पॉइंट माना जा रहा है। सियासी जानकार लोगों का मानना है कि केरल में कांग्रेस की जीत से सचिन पायलट के सियासी कद को और फायदा मिलेगा। इस सियासी कद को राजस्थान की सियासत से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सियासी जानकर लोगों का यह इशारा राजस्थान के 2028 विधानसभा चुनावों की तरफ भी है। हालांकि बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मानेसर मुद्दे को उठाने से सियासी टेम्परेचर जमकर चढ़ा, लेकिन अब केरल में कांग्रेस की जीत से सचिन पायलट को लेकर चर्चाओं का रुख बदल गया है।

यह भी पढ़ें :-12 बजे होगा बम धमाका! उदयपुर में ईमेल से धमकी पर हड़कंप मचा

उदयपुर भीषण हादसा! कार स्कूटी मेें भीषण टक्कर, फिर दोनों वाहन पुलियां से गिरे

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author