उदयपुर भीषण हादसा! कार स्कूटी मेें भीषण टक्कर, फिर दोनों वाहन पुलियां से गिरे

उदयपुर भीषण हादसा! कार स्कूटी मेें भीषण टक्कर, फिर दोनों वाहन पुलियां से गिरे
Spread the love

उदयपुर (कुमार चेतन) : राजस्थान के उदयपुर में बीती रात भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जिसको देखकर लोगों के रोंगटे पर खड़े हो गए। एक इनोवा कार ने स्कूटी को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी कार के नीचे फंस गई और दोनों वाहन बेकाबू होकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। इस हादसे में स्कूटी सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कार सवार दो जने भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इस हादसे के समय तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोग सहम गए।

यह भी पढ़ें : 12 बजे होगा बम धमाका! उदयपुर में ईमेल से धमकी पर हड़कंप मचा

भीषण टक्कर के बाद रेलवे ट्रैक पर जा गिरे वाहन

रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा उदयपुर के बलीचा प्रताप नगर हाईवे पर बीती देर रात 1ः30 बजे सामने आया, जब प्रताप नगर थाना क्षेत्र में एक इनोवा कार ने एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। साथ ही दोनों वाहन बेकाबू होकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर नीचे जा गिरे। यह रेलवे ट्रैक पुलिया से करीब 20 फीट नीचे है। इस हादसे में स्कूटी सवार अर्जुन सिंह, सौरभ समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश के देवास का रहने वाला था, जो उदयपुर के हिरन मगरी सेक्टर सात में रह रहा था। वही दूसरा मृतक सौरभ मध्य प्रदेश के भोपाल का निवासी है। तीनों युवक कैटरिंग का कार्य करते थे।

यह भी पढ़ें : दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़! फिर दोस्त की हत्या, भीलवाड़ा में यह क्या

शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों युवक

स्कूटी सवार तीनों युवक कैटरिंग का कार्य करते थे। इसके चलते हुए अपना काम निपटा कर वह शादी समारोह से लौट रहे थे। इस बीच बलीचा प्रताप नगर हाईवे पर यह भीषण हादसा सामने आया। इस दुर्घटना में कार में सवार दो युवक योगेश भाट और शिवम भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनका अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। दोनों युवक प्रताप नगर क्षेत्र के मादडी निवासी बताई गए हैं। दोनों युवकों का एक अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। इधर, पुलिस ने दो मृतक युवकों का पोस्टमार्टम करवा कर, उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। जबकि एक अन्य युवक की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल की हत्या! टोंक मेें जमकर बवाल, पांच घंटे प्रदर्शन चला, फिर..

तेज धमाके के साथ हुए हादसे से लोग सहम गए

इधर, रविवार देर रात 1ः30 के आसपास यह भीषण हादसा हुआ, तब तेज धमाका हुआ। इसके कारण आसपास के रहने वाले लोग बुरी तरह सहम गए। थाना प्रभारी पूरन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार सामने आया है कि कार तेज गति से जा रही थी। इसके चलते स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसके कारण स्कूटी कार के नीचे फंस गई और दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरे। इससे वहां तेज धमाका हुआ। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर घायल और मृतकों को वाहनों से बाहर निकाला। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : बच्चे का शव गायब! जैसलमेर में घटना से परिजनों में कोहराम मचा, फिर…

12 बजे होगा बम धमाका! उदयपुर में ईमेल से धमकी पर हड़कंप मचा

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!