12 बजे होगा बम धमाका! उदयपुर में ईमेल से धमकी पर हड़कंप मचा

12 बजे होगा बम धमाका! उदयपुर में ईमेल से धमकी पर हड़कंप मचा
Spread the love

उदयपुर (कुमार चेतन) : राजस्थान में बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार फिर से उदयपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी उदयपुर कोर्ट की ऑफिशियल ईमेल आईडी पर मिली, जहां सोमवार दोपहर 12:30 बजे उदयपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की घोषणा की गई है। ईमेल मिलने के बाद उदयपुर कोर्ट में हड़कंप मच गया है। अफरा तफरी के बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कोर्ट परिसर को खाली करवाया। इसके अलावा कोर्ट परिसर में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें : आमरण अनशन शुरू! भरतपुर में फिर सुलग गई आरक्षण की मांग

मेल में लिखा, 12:30 बजे कोर्ट को उड़ा देंगे

राजस्थान में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले पुलिस और प्रशासन के लिए सर दर्द बन गए हैं। एक के बाद एक लगातार झूठी धमकियों में सर्चिंग अभियान में अभी तक कुछ भी नहीं मिला। उदयपुर कोर्ट में बम से उड़ाने की धमकी मिलने का यह दूसरा मामला है। जब उदयपुर कोर्ट की ऑफिशियल ईमेल आईडी पर बम से उड़ाने का संदेश आया। इसमें लिखा कि उदयपुर कोर्ट को दोपहर 12:30 बजे उड़ा दिया जाएगा, जैसे ही यह ईमेल वहां की कर्मचारियों ने देखा, तो उसने तत्काल मजिस्ट्रेट को सूचना दी। धमकी भरे ईमेल मिलने से कोर्ट अफरा तफरी में मच गई।

यह भी पढ़ें : बच्चे का शव गायब! जैसलमेर में घटना से परिजनों में कोहराम मचा, फिर…

 कोर्ट परिसर में सर्चिंग अभियान शुरू

उदयपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। इस दौरान भारी पुलिस बल ने कोर्ट परिसर को घेर लिया। वही वहां से लोगों को हटा दिया है। इसके अलावा ईआरसी कमांडो कमांडो को कोर्ट परिसर में तैनात किया है। बम स्क्वायड टीम भी कोर्ट का चप्पा चप्पा छान कर सर्चिंग अभियान चला रही है। इसी तरह पुलिस की साइबर टीम जिस ईमेल आईडी से यह धमकी भरा मैसेज आया। उसके आईपी एड्रेस को लेकर पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल की हत्या! टोंक मेें जमकर बवाल, पांच घंटे प्रदर्शन चला, फिर..

बच्चे का शव गायब! जैसलमेर में घटना से परिजनों में कोहराम मचा, फिर…

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author