नाबालिग चोर गिरोह दबोचा! वेटर बनकर शादी समारोह से बाइक चोरी करते

नाबालिग चोर गिरोह दबोचा! वेटर बनकर शादी समारोह से बाइक चोरी करते
Spread the love

केकड़ी/अजमेर : राजस्थान के अजमेर में केकड़ी थाना पुलिस ने सोमवार को अपराध को लेकर बड़ा खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने चोरी करने वाले एक नाबालिग गिरोेह को पकड़ा है, जो शादी समारोह में वेटर बनकर रेकी करते। फिर वहां से मेहमानों की बाइक उड़ाकर गायब हो जाते। इसको लेकर पुलिस ने इस गिरोह के 3 नाबालिग सदस्यों को दस्तयाब किया है। इसके अलावा पुलिस ने इनके कब्जे से 15 बाइक जब्त की है। इस गिरोह ने प्रदेश के कई जिलों में चोरी की वारदातें की है। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें : उदयपुर भीषण हादसा! कार स्कूटी मेें भीषण टक्कर, फिर दोनों वाहन पुलियां से गिरे

वेटर बनकर नाबालिग करते थे चोरी का खेल

केकड़ी थाना पुलिस की ओर से किए गए हैरान कर देने वाले इस खुलासे में पुलिस को कई महत्वपूर्ण वारदातों के बारे में जानकारी लगी है। अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशन में की गई, इस कार्रवाई में सामने आया कि आरोपी नाबालिग शादी समारोह में वेटर का काम करते थे। इसकी आड़ में वह समारोह स्थल पर आने वाले मेहमानों की रेकी करते और वहां से बाइक उड़ाकर फरार हो जाते। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने केकड़ी, सरवाड़, मालपुरा, टोंक, जयपुर और अजमेर सहित प्रदेश के कई जिलों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें : 12 बजे होगा बम धमाका! उदयपुर में ईमेल से धमकी पर हड़कंप मचा

अपना शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी

केकड़ी थाना अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्यों से पूछताछ में सामने आया कि वह अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए यह नाबालिग अपराध के दलदल में चले गए, जहां शादी समारोह में वेटर की आड़ में अपराध का यह खेल खेलते थे। पुलिस ने बताया कि चोरी की गई बाइकों को सस्ते दामों में बेचकर आरोपी नाबालिग मजे उड़ाते थे। इनका कई जिलों में नेटवर्क फैला हुआ है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग गिरोह से बरामद की गई बाइक में अधिकांश हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस और हीरो एचएफ डीलक्स मॉडल की गाड़ियां हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक बनवारी लाल, कांस्टेबल पुखराज और नीरज कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढ़ें : आमरण अनशन शुरू! भरतपुर में फिर सुलग गई आरक्षण की मांग

सचिन पायलट का जलवा! केरल चुनाव से राजस्थान में बदलेगी समीकरण

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author