आरटीओ इंस्पेक्टर की दबंगई! जयपुर में ट्रक ड्राइवर को पीटा, वीडियो वायरल

आरटीओ इंस्पेक्टर की दबंगई! जयपुर में ट्रक ड्राइवर को पीटा, वीडियो वायरल
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में परिवहन विभाग के आरटीओ इंस्पेक्टर और वाहन चालकों के बीच लगातार मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसको लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों पर लगातार बड़े सवाल भी खड़े हो रहे हैं। इस बीच राजधानी जयपुर में एक आरटीओ इंस्पेक्टर के ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ड्राइवर खुद को बचाने के लिए गुहार लगाता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को लेकर परिवहन विभाग की कार्रवाई फिर सवालों के घर में आ गई है। आखिर आरटीओ इंस्पेक्टर क्यों हिंसक हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : नाबालिग चोर गिरोह दबोचा! वेटर बनकर शादी समारोह से बाइक चोरी करते

आरटीओ इंस्पेक्टर और ड्राइवर के बीच मारपीट

हैरान कर देने वाला यह वीडियो राजधानी जयपुर के आरटीओ द्वितीय से जुड़ा हुआ है, जहां ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि आरटीओ इंस्पेक्टर अनिल बसवाल अपने गार्ड के साथ एक ड्राइवर भिड़ता हुआ नजर आ रहे है। इसको लेकर ट्रक ड्राइवर का आरोप है कि आरटीओ इंस्पेक्टर अनिल बसवाल ने उनके साथ मारपीट की। इस बीच ट्रक ड्राइवर खुद को बचाने के लिए चीख पुकार करता हुआ भी नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें : उदयपुर भीषण हादसा! कार स्कूटी मेें भीषण टक्कर, फिर दोनों वाहन पुलियां से गिरे

आरटीओ इंस्पेक्टर ने बताया उन पर पत्थर फेंका

आरटीओ इंस्पेक्टर के मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर परिवहन विभाग की कार्रवाई पर लोग आलोचना कर रहे हैं। इधर, परिवहन निरीक्षक अनिल बसवाल ने बताया कि यह घटना खोराबीसल क्षेत्र की है, जहां चेकिंग के दौरान उक्त व्यक्ति ने पत्थर फेंक कर हमला करने की कोशिश की। इसी बचाव में उन्होंने व्यक्ति को पकड़ लिया था। उन्होंने मारपीट के आरोपों को निराधार बताया।

यह भी पढ़ें : 12 बजे होगा बम धमाका! उदयपुर में ईमेल से धमकी पर हड़कंप मचा

आरटीओ इंस्पेक्टर के हिंसक होने की कई घटनाएं

बता दें कि प्रदेश में आरटीओ इंस्पेक्टर और ट्रक ड्राइवर के बीच तनातनी और मारपीट के कई वीडियो सामने आए हैं। इससे पहले भी पिछले महीने अप्रैल में जयपुर अजमेर हाईवे पर दूदू के समीप एक ड्राइवर की पिटाई का मामला सामने आया था, जहां आरोप है कि एंट्री फीस नहीं देने पर ड्राइवर के साथ मारपीट की गई। इसी तरह गत 1 मार्च को जयपुर बीकानेर हाईवे पर आरटीओ इंस्पेक्टर सुरेश कुमार बिश्नोई ने चेकिंग के दौरान एक ड्राइवर का मोबाइल छीन लिया और अपने सिर से उस पर हमला कर दिया। इसका भी वीडियो काफी वायरल हुआ। इसी तरह पिछले साल नवंबर 2025 में आमेर तहसील के बलोचा गांव में भी इसी तरह की घटना सामने आई, जहां आरटीओ इंस्पेक्टर ने ट्रक ड्राइवर को थप्पड़ मारा।

यह भी पढ़ें : बच्चे का शव गायब! जैसलमेर में घटना से परिजनों में कोहराम मचा, फिर…

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author