बच्चे का शव गायब! जैसलमेर में घटना से परिजनों में कोहराम मचा, फिर…

जैसलमेर : राजस्थान के जैसलमेर से रविवार सुबह बेहद चौंकाने वाली खबर आई। इस दौरान राजकीय अस्पताल से एक मासूम बच्चे का शव गायब हो गया। इस बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके शव को देर रात होने के चलते डीप फ्रीजर में रखवा दिया गया, लेकिन रविवार सुबह जब पुलिस और परिजन वहां पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए, जब डीप फ्रीजर में रखा हुआ मासूम बच्चे का शव गायब था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों में कोहरा मच गया और उन्होंने जमकर बवाल किया, लेकिन जब पुलिस ने डीप फ्रिजर की फिर से तलाशी ली, तो बच्चे का शव उसी में नीचे दबा हुआ मिला, जिसे वह पहचान नहीं पाए थे। बाद में जाकर परिजनों का गुस्सा शांत हुआ।
यह भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल की हत्या! टोंक मेें जमकर बवाल, पांच घंटे प्रदर्शन चला, फिर..
डीप फ्रीजर से गायब हुआ बच्चे का शव!
हैरान कर देने वाला यह मामला जैसलमेर जिले के पोकरण का है, जहां रामदेवरा क्षेत्र में एक मासूम बच्चे की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने रात हो जाने के कारण शव को अस्पताल के डीप फ्रीजर में रखवाया। इस दौरान रविवार सुबह पुलिस शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए परिजनों के साथ मौके पर पहुंची, तो उन्हें डीप फ्रीजर से बच्चे का शव गायब दिखा। यह देखते ही परिजन के होश उड़ गए। उन्होंने जमकर बवाल खड़ा कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया।
यह भी पढ़ें : दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़! फिर दोस्त की हत्या, भीलवाड़ा में यह क्या
परिजन नहीं पहचान पाए थे शव को
डीप फ्रीजर से शव गायब होने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। इस सूचना पर रामदेवरा पुलिस थाने के एएसआई रोहित पालीवाल मौके पर पहुंचे, जहां फिर से मोर्चरी की तलाशी ली गई। इस दौरान डीप फ्रीजर में नीचे की तरफ शव दबा मिला। यह शव अत्यधिक फूला हुआ था। इसके कारण परिजन उसे पहचान नहीं पाए और उन्हें लगा कि बच्चे का शव गायब हो गया है। बाद में शव को बाहर निकाला, तो परिजनों ने ध्यान से देखा तब जाकर उन्हें अपने बच्चे होने की पहचान हुई, तब जाकर परिजनों का गुस्सा शांत हुआ।
यह भी पढ़ें : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष तो खुद साजिश का शिकार! सचिन पायलट ने ऐसा क्यों कहा
पुलिस कांस्टेबल की हत्या! टोंक मेें जमकर बवाल, पांच घंटे प्रदर्शन चला, फिर..

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



