कांस्टेबल हत्याकांड खुलासा! टोंक पुलिस ने 12 घंटे में यूं वारदात खोली

कांस्टेबल हत्याकांड खुलासा! टोंक पुलिस ने 12 घंटे में यूं वारदात खोली
Spread the love

टोंक : राजस्थान के टोंक में बीते दिनों पुलिस कांस्टेबल भागचंद सैनी के हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने यह खुलासा महज 12 घंटे में किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उनसे अवैध रूप से टोपीदार बंदूक, बारूद, धारदार हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस कांस्टेबल भागचंद सैनी बनेठा थाना की ककोड़ पुलिस चौकी पर तैनात थे। जिसकी बीते दिनों 2 मई की रात को निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर माली समाज ने टोंक जिला मुख्यालय पर जमकर बवाल भी किया।

यह भी पढ़ें : आरटीओ इंस्पेक्टर की दबंगई! जयपुर में ट्रक ड्राइवर को पीटा, वीडियो वायरल

कांस्टेबल हत्याकांड खुलासा

बदमाशों को रोका तो पुलिस कांस्टेबल को मार दी गोली

बीते दिनों 2 मई को हुए इस निर्मम हत्याकांड के मामले में टोंक एसपी राजेश कुमार मीणा ने 4 पुलिस टीमों का गठन किया। इस दौरान कड़ी से कड़ी मिलाते हुए पुलिस ने आरोपी उनियारा मोटिस की झोपड़ियां निवासी राजेश पुत्र बजरंग लाल मीणा और नैनवा भट्टो का नया गांव निवासी दिलराज मीणा को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाश अवैध हथियार लेकर जंगल में शिकार के लिए आए थे। इस पर रात्रि ग्रस्त में पुलिस कांस्टेबल भागचंद सैनी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने टोपीदार बंदूक से उसके सीने पर गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : नाबालिग चोर गिरोह दबोचा! वेटर बनकर शादी समारोह से बाइक चोरी करते

आरोपी से अवैध हथियार बरामद किए

इस टोंक पुलिस ने तकनीकी टीम और विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक टोपीदार बंदूक, बाइक, धारदार हथियार और बारूद जब्त किए। वारदात के दिन पुलिस कांस्टेबल भागचंद सैनी का शव उल्टा पड़ा हुआ था और उस पर चोट के निशान थे। शव की अवस्था को देखते ही साबित हो गया था कि उसकी हत्या की गई है। इधर, पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : उदयपुर भीषण हादसा! कार स्कूटी मेें भीषण टक्कर, फिर दोनों वाहन पुलियां से गिरे

माली समाज ने किया था टोंक में बवाल

इस घटना को लेकर 3 मई को माली समाज ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। घटनास्थल से शव को नहीं ले जाने के लिए समाज के लोग अड गए। बाद में टोंक सआदत अस्पताल में भी माली समाज ने अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। उस समय पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी, पूर्व विधायक अजीत मेहता, सभापति गणेश माहुर समेत नेताओं ने समाज और प्रशासन में आपसी समन्वय स्थापित कर इस मामले को सुलझाया। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को एक करोड रुपए से अधिक की सहायता राशि और अनुकंपात्मक नौकरी दिए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

यह भी पढ़ें : सचिन पायलट का जलवा! केरल चुनाव से राजस्थान में बदलेगी समीकरण

आरटीओ इंस्पेक्टर की दबंगई! जयपुर में ट्रक ड्राइवर को पीटा, वीडियो वायरल

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author