राजधानी में बदमाशों का यह कैसा कहर! सरेआम युवक की कर दी हत्या

राजधानी में बदमाशों का यह कैसा कहर! सरेआम युवक की कर दी हत्या
Spread the love

जयपुर : राजधानी जयपुर में बुधवार दोपहर मानसरोवर थाना क्षेत्र में एक युवक की दिनदहाड़े बाजार में डंडे से पीट पीटकर दर्दनाक हत्या कर देने का मामला सामने आया है। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना को लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद मानसरोवर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक पर हमला करने वाले चार लोगों को हिरासत में लिया है। इधर, इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : ग्राम पंचायत के प्रशासक को सड़क पर लताड़! मंत्री मदन दिलावर फिर एक्शन में

मध्य प्रदेश के युवक की दर्दनाक मौत

रोंगटे खड़े कर देने वाला यह वीडियो राजधानी जयपुर की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। मानसरोवर थाना क्षेत्र में सामने आई में घटना में दिन दहाड़े चार युवकों ने मध्य प्रदेश निवासी बलबीर की डंडों से पीट-पीटकर दर्दनाक हत्या कर दी। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह डंडों के हमले से युवक अचेत होकर गिर पड़ा। हमला करने के बाद हाथों में डंडे लिए हुए आरोपी वहां से।बेखौफ निकलते हुए नजर आ रहे हैं। ताज्जुब इस बात का है कि जब युवक पर हमला किया जा रहा था, तो उसे बचाने के लिए कोई भी नहीं आया।

यह भी पढ़ें : CM भजनलाल की सुरक्षा में अचानक घुसा व्यक्ति! सुरक्षाकर्मियों में मच गया हड़कंप

विवाद का कारण नहीं आया सामने

इधर, वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ कर रही है। फिलहाल युवक की हत्या क्यों की गई? इसके कारण सामने नहीं आए हैं।बताया जा रहा है कि हमला करने वाले आरोपियों में से एक युवक वांछित अपराधी है, जो काफी समय से फरार चल रहा था।

भजनलाल सरकार पर जमकर बरसे बेनीवाल

इधर, जयपुर में युवक की निर्मम हत्या के मामले में नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल भजनलाल सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि युवक की निर्मम हत्या का वायरल वीडियो इस बात का प्रमाण है कि राजस्थान की कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। खुलेआम इस तरह हत्या करना और अपराधियों के बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना, जयपुर पुलिस पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। मुख्यमंत्री प्रदेश में कानून के राज का हवाला देते हैं, लेकिन हकीकत है अपराधियों में पुलिस और सरकार का कोई भय नहीं है। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री को सवालों के घेरे में लिया है। साथ ही अपराधियों को कड़ी सजा दिलवाले की मांग की है।

यह भी पढ़ें : BJP सांसद पर भड़के लोग! हाथ पकड़ कहा क्या करें, मोदीजी के 25 करोड़ का, Video वायरल

ग्राम पंचायत के प्रशासक को सड़क पर लताड़! मंत्री मदन दिलावर फिर एक्शन में

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author