बांसवाड़ा स्कूल हादसा! छत का प्लास्टर गिर गया, छात्राओं के सिर फूट गए

बांसवाड़ा स्कूल हादसा! छत का प्लास्टर गिर गया, छात्राओं के सिर फूट गए
Spread the love

बांसवाड़ा : राजस्थान के बांसवाड़ा में स्कूली छात्राओं के साथ मंगलवार को बड़ा हादसा सामने आया। इस दौरान एक सरकारी स्कूल की छत में से प्लास्टर गिर गया। जिससे उस समय क्लास में मौजूद चार छात्राएं में गंभीर रूप से घायल हो गई। प्लास्टर गिरने से छात्राओं के सिर पर गंभीर चोटे आई है। घटना से हडकम्प मच गया। वहीं घायल छात्राओं को तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया। इधर, इस घटना से ग्रामीणों में रोष फैल गया। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों के सामने जमकर विरोध प्रकट किया।

यह भी पढ़ें : कांस्टेबल हत्याकांड खुलासा! टोंक पुलिस ने 12 घंटे में यूं वारदात खोली

बांसवाड़ा स्कूल हादसा

छत का प्लास्टर गिरने से चार छात्राएं घायल

हैरान कर देने वाली यह घटना मंगलवार को घाटोल ब्लॉक में सामने आई, जहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में 11वीं क्लास की चार छात्राएं घायल हो गई। दरअसल, क्लास की छत पर लगा हुआ प्लास्टर अचानक छात्राओें के सिर पर गिर गया। जिससे उनके सिर पर चोटे आई और वह लहुलूहान हो गई। इस दौरान कुछ छात्राएं बेहोश भी हो गई, इन्हें तत्काल स्कूल के टीचरों ने संभाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां इनका उपचार किया जा रहा है। इधर, घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया। वहीं ग्रामीणों को जैसे ही मामले की सूचना मिली, तो लोग इकट्ठा होकर स्कूल पहुंच गए, जहां उन्होंने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : आरटीओ इंस्पेक्टर की दबंगई! जयपुर में ट्रक ड्राइवर को पीटा, वीडियो वायरल

4 महीने पहले ही मरम्मत कार्य हुआ था

जानकारी के अनुसार 3 सालों से स्कूल के 13 कमरों में से 8 क्लास जर्जर अवस्था में है। इनमें तीन कमरें इतने जर्जर है कि इन्हें तो स्कूल ने बंद ही करवा दिया। 4 महीने पहले ही वहां पर मरम्मत कार्य चलवाया गया था। इसकेे बावजूद यह हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। इसको लेकर अब मरम्मत कार्य की क्वालिटी को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार रावल, एसडीएम मनसुख डामोर, तहसीलदार समेत प्रशासनिक व शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने घटना को लेकर मामले की जांच के निर्देश दिए। इधर, ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने लापरवाही को लेकर आरोप लगाए। ग्रामीण ने बताया कि स्कूल में कई क्लास रूम जर्जर अवस्था में है। जिसके कारण कभी भी बड़ा गंभीर हादसा हो सकता है। इधर, स्कूली छात्राओं को क्लास रूम से बाहर निकाल कर स्कूल के बरामदे में बैठा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : नाबालिग चोर गिरोह दबोचा! वेटर बनकर शादी समारोह से बाइक चोरी करते

बांसवाड़ा में पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

बता दें कि बांसवाड़ा में स्कूल भवनों में इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पिछले साल अगस्त 2025 में खादू कॉलोनी की पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल में हादसा हुआ, जहां स्कूल की छत गिर गई, लेकिन उस समय छुट्टी थी। इस कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इसी तरह जुलाई 2025 में गंगाडतलाई ब्लॉक में एक स्कूल के बरामदे की छत गिर गई, तब भी वहां अवकाश था। इसलिए कोई हादसा नहीं हुआ। इधर, बांसवाड़ा में शिक्षा विभाग की लापरवाही से हो रहे हादसे के चलते सवालिया निशान खड़े हो गए है।

यह भी पढ़ें : 12 बजे होगा बम धमाका! उदयपुर में ईमेल से धमकी पर हड़कंप मचा

कांस्टेबल हत्याकांड खुलासा! टोंक पुलिस ने 12 घंटे में यूं वारदात खोली

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,