फिल्मी स्टाइल में युवक से बर्बरता! स्कॉर्पियो कार से तीन बार कुचलने….

फिल्मी स्टाइल में युवक से बर्बरता! स्कॉर्पियो कार से तीन बार कुचलने….
Spread the love

जालोर : राजस्थान के जालोर में दबंग बदमाशों के जमकर हौंसले दिखे। इस दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने जालोर की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं लोगों में भी भय पैदा कर दिया है। इस वीडियो में दिनदहाड़े कुछ बदमाशों ने एक युवक पर सरिए से ताबड़तोड़ हमला किया। साथ ही उस पर स्कॉर्पियो कार चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया। वायरल होने वीडियो में कुछ बदमाश एक युवक को पटक कर बर्बर तरीके से पीटते हुए नजर आए। इस दौरान बदमाशों का आतंक देखकर कोई भी युवक को बचाने की हिम्मत नहीं कर सका।

यह भी पढ़ें : टोंक में फिर बवाल! रात में ही पुलिस दौड़ पड़ी, जानिए फिर

फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने मचाया आतंक

लोगों में भय पैदा करने वाली यह घटना जालोर जिले के भीनमाल कस्बे से सामने आई है, जहां शुक्रवार शाम महावीर चैराहे पर कृष्ण कुमार देवासी खड़ा हुआ था। इस बीच दो दर्जन बदमाश स्कॉर्पियो समेत वाहनों से मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने युवक कृष्ण कुमार पर हमला कर दिया। इस दौरान उसे बुरी तरह पीटा। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि लोहे के सरिए से बदमाश उसे बर्बरता तरीके से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं उस पर स्कॉर्पियो कार भी चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना से बाजार में सनसनी फैल गई। लोग इतने भयभीत हो गए कि बदमाशों के आतंक को देखकर, वहां मौजूद लोग भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें : बीजेपी नेताओं की 80 गाड़ियां! क्या अब भी हुई ईंधन बचत

युवक पर स्कॉर्पियो कार चढ़ाने का प्रयास

बताया जा रहा कि यह मामला आपसी रंजिश को लेकर है। बेरहमी से मारपीट करने के बाद बदमाश युवक को कुचलना चाहते थे। इस दौरान उन्होंने स्कॉर्पियो कार से तीन बार युवक को कुचलने का प्रयास किया, लेकिन युवक किस्मत से बच गया। इस मामले में युवक कृष्ण कुमार लहू लुहान हो गया। घटना के बाद सभी बदमाश वाहनों में बैठकर फरार हो गए। इधर, बाजार में लोग बुरी तरह भयभीत दिखाई दे रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। इधर, युवक को पुलिस ने अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : टोल कर्मियों की गुंडागर्दी! श्रद्धालुओं को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

सांचौर में भी विवाद में कार चढ़ाने का किया था प्रयास

बता दें कि पिछले काफी समय से जालोर में कानून व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। आए दिन दो गुटों में संघर्ष के कई मामले सामने आए हैं। गत 12 मई 2026 को सांचौर में भी इसी तरह का मामला सामने आया, जहां हरियाली आबादी क्षेत्र में दो गुटों के बीच प्लाट विवाद को लेकर जमकर संघर्ष हुआ। यह संघर्ष इतना हिंसक हो गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर स्कॉर्पियो कार और एक अन्य कार चढ़ा कर कुचलने का प्रयास किया। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उस समय भी सांचैर की घटना ने लोगों में सनसनी फैला दी। बाद में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें : अकबर महान नही है, वासुदेव देवनानी के बयान से बहस छिड़ी

टोंक में फिर बवाल! रात में ही पुलिस दौड़ पड़ी, जानिए फिर

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,