नशे में कार चालक का तांडव! ट्रैफिक में रफ्तार से घुसा दी कार

नशे में कार चालक का तांडव! ट्रैफिक में रफ्तार से घुसा दी कार
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान में वाहन चालकों के रफ्तार के कहर के कारण आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है। इनमें कई घटनाएं नशे की हालत में वाहन चालक कर बैठते हैं। कुछ ऐसा ही मामला अजमेर में सामने आया, जहां नशे की हालत में एक कार चालक ने रफ्तार का तांडव मचाया। ट्रैफिक में उसने तेज रफ्तार से अपनी i20 कार घुसा दी। इसके कारण ट्रैफिक में फंसे हुए वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : महिला ड्राइवर पर डंडे से हमला, दुकानदार की दबंगई का वीडियो वायरल

नशे की हालत में कार को दौड़ा दिया ट्रैफिक में

हैरान करने वाला यह मामला अजमेर के पुष्कर से सामने आया है, जहां बताया जा रहा है कि पुष्कर में गायत्री महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। इसके चलते वहां बड़ी मात्रा में ट्रैफिक जाम लग गया। इस बीच उस समय लोगों में सनसनी फैल गई। जब एक i20 कार चालक तेजी से कार को दौड़ता हुआ ट्रैफिक में घुस गया। इसके कारण आधा दर्जन बाइक और दो कारे क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान लोगों ने कार को पकड़ लिया और गुस्से में कार के शीशे फोड़ दिए। इस दौरान जब लोगों ने चालक को बाहर निकाला, तो वह नशे की हालत में मिला। युवक मेड़ता का रहने वाला बताया गया है।

यह भी पढ़ें : मंत्री झाबर सिंह खर्रा का निमंत्रण पत्र सुर्खियों में! देखकर लोग कर रहे हैं तारीफ

आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में

घटना के अनुसार गायत्री महायज्ञ के दौरान ट्रैफिक में वाहन फंसे हुए थे। इस बीच मेड़ता निवासी आरोपी युवक जो नशे की हालत में था। उसने तेजी से अपनी कार को दौड़ाते हुए ट्रैफिक में घुसा दिया। इसके चलते वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग अपने वाहनों को छोड़कर इधर-उधर हो गए। तभी कुछ लोगों ने कर के शीशे फोड़ दिए और चालक को बाहर निकाल कर खातेदारी कर दी। इस सूचना पर पुष्कर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कर चालक को हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें : सचिन पायलट से प्रशंसक की अनोखी डिमांड! हुक्का का एक कस लीजिए

महिला ड्राइवर पर डंडे से हमला, दुकानदार की दबंगई का वीडियो वायरल

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!